भगवान विष्णु के छठे अवतार के रुप में जाने वाले भगवान परशुराम को अमर माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार वे आज भी धरती पर मौजूद हैं। भारत में कई जगह उनके मंदिर बने हैं जो कि काफी प्रसिद्ध हैं। आइए, जानते हैं उनके बारे में-
परशुराम का जन्म
ऋषि जमदग्नि और रेणुका का विवाह हुआ था। उन्होंने पुत्र की प्राप्ति के लिए महान यज्ञ किया था, जिससे प्रसन्न होकर इंद्रदेव ने उन्हें पुत्र वरदान दिया। जिसके बाद परशुराम ने जन्म लिया।
विष्णु का छठा अवतार
मान्यताओं के अनुसार परशुराम को विष्णु के दस अवतारों में से छठा अवतार माना जाता है। कहा जाता है कि वे आज भी जीवित हैं और कलयुग के अंत में विष्णु के कल्कि अवतार का जन्म होगा तब परशुराम आएंगे।
परशुराम महादेव मंदिर, राजस्थान
परशुराम महादेव मंदिर भारत के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है जो कि राजस्थान में स्थित है। यहां भगवान शिव की पूजा शिवलिंगम के रुप में की जाती है।
परशुराम मंदिर, हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश के निरमंड में भगवान परशुराम का मंदिर बना हुआ है। ये मंदिर सिरमौर जिले के रेणुका झील के किनारे स्थित है। ये सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है।
परशुराम मंदिर, ओडिशा
ओडिशा में मौजूद परशुरामेश्वर मंदिर राज्य का सबसे पुराना और संरक्षित मंदिरों में से एक है। ये मंदिर भारत के प्रसिद्ध परशुराम मंदिरों की लिस्ट में शामिल है।
परशुराम मंदिर, महाराष्ट्र
महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में चिपलून के पास स्थित हिंदू धर्म में विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम का एक मंदिर है। माना जाता है कि ये मंदिर 300 साल पुराना है।
परशुराम मंदिर, केरल
केरल में मौजूद तिरुवल्लम परशुराम मंदिर दक्षिण भारत के सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक है। यह केरल का एकमात्र मंदिर है जो भगवान परशुराम को समर्पित है।
Image Credit : wikipedia
भगवान परशुराम के इन मंदिरों में आप भी एक बार दर्शन करने जरुर जाएं। स्टोरी अच्छी लगी है, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com