पीरियड्स के दौरान यूज किए जाने वाले पैड के बारे में, तो आप जानती होंगी। लेकिन क्या आप जानती हैं कि पैंटी लाइनर क्या होता है और इन दोनों के बीच क्या अंतर है? अगर नहीं, तो आइए जानते हैं कि पेड और पैंटी लाइनर में क्या फर्क होता है।
पैड
आमतौर पर महिलाएं पीरियड्स के दौरान पैड का ही इस्तेमाल करती हैं। इसे नैपकिन भी कहा जाता है, जो बहुत आसानी से बाजार में मिल जाता है।
पैड का इस्तेमाल
बाजार में पैड अलग-अलग साइज में उपलब्ध होते हैं। साथ ही, इन्हें महिलाएं अपने फ्लो के अनुसार चुनती हैं। जैसे रात के समय के लिए अल्ट्रा नैपकिन यूज करना।
पैंटी लाइनर
यह भी एक तरह का पैड ही होता है। हालांकि, यह काफी छोटा और बिना विंग के आता है। पैंटी लाइनर का इस्तेमाल पीरियड्स के आखिरी के दिनों में किया जा सकता है।
पैंटी लाइनर का इस्तेमाल
अगर आपको पीरियड्स में हैवी फ्लो होता है, तो इन पैड का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। पैंटी लाइनर में सोखने की क्षमता पैड्स के मुकाबले बहुत कम होती है।
पैंटी लाइनर का लाभ
अगर आपको डिस्चार्ज होने की समस्या है, तो पैंटी लाइनर लगा सकती हैं। यह वजाइनल एरिया को ड्राई रखने और गीलेपन से राहत पाने के लिए भी यूज किया जा सकता है।
पैंटी लाइनर और पैड
ये दोनों ही स्किन इंफेक्शन को रोकने में सहायता करते हैं। साथ ही, इन दोनों के इस्तेमाल से रैशेज होने से रोका जा सकता है।
होते हैं आरामदायक
पैंटी लाइनर और पैड दोनों ही बहुत आरामदायक होते हैं। इन्हें लगाने के बाद वजाइनल एरिया ड्राई रहता है और गीलापन महसूस नहीं होता है।
पैड और पैंटी लाइनर को अपने फ्लो और परेशानी के मुताबिक इस्तेमाल किया जा सकता है। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।