क्या बेलपत्र का पौधा छत पर लगा सकते हैं?


Pragati Pandey
25-03-2025, 12:31 IST
www.herzindagi.com

    हिंदू धर्म में पेड़-पौधों का विशेष महत्व होता है। अक्सर लोग अपने घर में गार्डन बना कर उसमें तरह-तरह के पौधों को लगाते हैं। ऐसे में आज इस खबर में हम आपको बताएंगे कि क्या बेलपत्र का पौधा छत पर लगा सकते हैं। इस बारे में हमें श्री हनुमत ज्योतिष संस्थान के संस्थापक ज्योतिर्विद अमित कुमार मिश्र बड़ागांव (डीह )वाराणसी ने जानकारी शेयर की है।

नकारात्मक ऊर्जा कम करने के लिए क्या करें?

    अगर आप अपने छत पर बेलपत्र का पौधा लगाने चाहते हैं, तो लगा सकते हैं। इसे लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार नही होता है। इसके साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने में भी मदद मिल सकती है।

सुख-समृद्धि के लिए क्या करें?

    अगर आप बेलपत्र का पौधा घर की छत पर लगाते हैं, तो इससे आपके घर में सुख-समृद्धि का वास बढ़ सकता है। दरअसल, बेलपत्र के पौधे को सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इससे घर में हमेशा लाभ ही मिलता है।

बेलपत्र और शिवजी का संबंध

    शिव पूजा में बेलपत्र का विशेष महत्व होता है। ऐसे में अगर आप अपने छत पर बेलपत्र के पौधे को लगाते हैं, तो यह आपकी शिव भक्ति को बढ़ाने और भगवान शिव की आपके ऊपर कृपा बनाने में मदद कर सकता है।

आर्थिक स्थिति सही करने का उपाय

    अगर आपके घर की आर्थिक स्थिति खराब है, तो आप अपने घर की छत पर बेलपत्र का पौधा लगा सकते हैं। ऐसा करने से आपको धन लाभ हो सकता है। इसके साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है।

तनाव कम करने के लिए क्या करें?

    अगर आपके घर में लोगों की मानसिक स्थिति हमेशा खराब रहती है और तनाव का माहौल बना रहता है, तो आप अपने घर की छत पर बेलपत्र का पौधा लगा सकते हैं। ऐसा करने से तनाव कम हो सकता है।

क्या छत पर बेलपत्र का पौधा लगा सकते है?

    बेलपत्र का पौधा बहुत ही शुद्ध माना जाता है। भगवान शंकर को बेलपत्र बहुत प्रिय है। ऐसे में उनकी पूजा करते समय बेलपत्र का प्रयोग जरूर किया जाता है। बिना बेलपत्र के भगवान शिव की पूजा अधूरी मानी जाती है।

शिवलिंग पर कैसा बेलपत्र चढ़ाएं?

    अगर आपको शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाना हो, तो हमेशा 3 पत्तों वाला बेलपत्र ही चढ़ाएं। 3 पत्तों वाला बेलपत्र भगवान शिव के त्रिनेत्र का प्रतीक माना जाता है। ऐसा करने से भगवान खुश हो सकते हैं।

    बेलपत्र का पौधा छत पर लगाया जा सकता है। खबर पसंद आई हो, तो शेयर करें। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए herzindagi.com से जुड़े रहें।

Image Credit : freepik, herzindagi.com