आपने अक्सर अपने बड़ों को ये कहते सुना होगा कि पीरियड्स में कुछ काम नहीं करने चाहिए, जैसे अचार छूना और खाना। कहते हैं पीरियड्स में अचार छूने से खराब हो जाता है, लेकिन क्या ये सच है? आइए आज जानते हैं क्या सच में पीरियड्स के दौरान अचार नहीं छूना चाहिए?
पीरियड्स में आचार छू सकते हैं?
आपने हमेशा लोगों को कहते सुना होगा पीरियड्स में लड़कियों को अचार छूना नहीं चाहिए। इससे अचार सड़ जाता है, लेकिन साइंस के नजरिए के इस बात के पीछे कोई फैक्ट नहीं है।
पीरियड्स में अचार छूने से सड़ता है?
बेहद पुराने समय से यह माना जाता रहा है कि पीरियड्स के दौरान आचार को हाथ नहीं लगाना चाहिए. ऐसा करने से माना जाता है कि आचार खराब हो जाता है या सड़ जाता है। यह पूरी तरह से एक मिथ है।
क्यों नहीं छूते अचार?
पहले के समय पीरियड्स के दौरान साफ-सफाई पर कम ध्यान दिया जाता था। क्योंकि उस समय महिलाएं कपड़े का इस्तेमाल करती थीं, ऐसे में अचार छूने से सड़ जाता था। यही वजह थी कि महिलाओं को उस समय में अचार छूने से रोका जाता था।
स्वच्छता से है संबंध
पीरियड्स में आचार छूने का संबंध केवल स्वच्छता से है। इसके अलावा इसके पीछे कोई ऐसा तथ्य नहीं है, जो इसकी पुष्टि करता हो कि पीरियड्स में अचार को हाथ नहीं लगाना चाहिए।
रसोई में जाना था वर्जित
पुराने समय में महिलाओं का पीरियड्स के दौरान रसोई में जाना भी वर्जित था। दरअसल उस दौर में हाइजीन की कमी के कारण उन्हें आराम करने कहा जाता था और रसोई में जाने से भी मना किया जाता था।
पीरियड्स में अचार खा सकते हैं?
अगर आप दिन के हर भोजन के साथ अचार खाती हैं, तो पीरियड्स के दौरान इनसे परहेज करें। अचार प्रोसेस्ड होता है, जो पाचन पर बुरा असर डाल सकता है।
सफाई की रखें ख्याल
पुराने समय से चले आ रहे मिथ हमेशा सच नहीं होते। आपको केवल अपनी साफ-सफाई का ख्याल रखना चाहिए।
पीरियड्स में आचार छूने से पहले आपको भी ये बातें जान लेनी चाहिए। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com