रातरानी का पौधा घर की इस दिशा में लगाएं, होंगे चमत्कारी लाभ
Jyoti Shah
11-03-2025, 07:30 IST
www.herzindagi.com
ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में ऐसे कई पौधों के बारे में बताया गया है, जिन्हें घर में रखना बहुत शुभ माना जाता है। इन्ही में से एक है रातरानी का पौधा, जिसे कई लोग अपने घर में लगाते हैं। आज हम जानेंगे ज्योतिर्विद एवं वास्तु विशेषज्ञ पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से की इस पौधे को घर की किस दिशा में लगाना चाहिए।
सही दिशा क्यों है जरूरी?
वास्तु के अनुसार, अगर आप रातरानी का पौधा घर की सही दिशा में लगाते हैं, तो इससे कई शुभ फल प्राप्त हो सकते हैं। साथ ही, घर में खुशहाली आती है।
क्या है सही दिशा?
माना जाता है कि रातरानी के पौधे को घर की उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। वास्तु के अनुसार, इस दिशा में रातरानी का पौधा रखना बहुत शुभ होता है।
घर में सुख-समृद्धि
अगर आप सही दिशा में रातरानी का पौधा लगाते हैं, तो इससे घर में हमेशा सुख और समृद्धि बनी रहती है। साथ ही, घर का माहौल खुशनुमा बनता है।
घर में सकारात्मकता
माना जाता है कि रातरानी के पौधे को उत्तर या पूर्व दिशा में लगाने से व्यक्ति के घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ने लगता है।
नकारात्मकता करे दूर
घर की सही दिशा में रातरानी का पौधा रखने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। साथ ही, इससे घर में शांति का माहौल बना रहता है।
वास्तु दोष होगा दूर
अगर आप घर की उत्तर या पूर्व दिशा में रातरानी का पौधा रखते हैं, तो इससे वास्तु दोष दूर हो सकता है। साथ ही, जीवन में पॉजिटिविटी आती है।
धन लाभ
माना जाता है कि रातरानी का पौधा घर में लगाने से व्यक्ति को पैसों की तंगी से राहत मिल सकती है। साथ ही, धन लाभ होने के योग बनते हैं।
रातरानी का पौधा सही दिशा में लगाना फलदायी माना जाता है। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।