हाथों में हरी चूड़ियां पहनने से मिलते हैं ये 5 फायदे
Preeti Sharma
18-03-2024, 12:30 IST
www.herzindagi.com
हिंदू धर्म में विवाह के दौरान और बाद में चूड़ियां पहनने को काफी महत्व दिया गया है। माना जाता है कि यह पति पत्नी के रिश्तो को मजबूत करने में मदद करता है। वहीं, हरे रंग की चूड़ियां पहनने का भी अपना अलग महत्व है। आइए, जानते हैं ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से इस बारे में-
चूड़ियों का महत्व
वैवाहिक स्त्री के लिए सोलह श्रृंगार का विशेष महत्व होता है। शादी के बाद उन्हें हरे या लाल रंग की चूड़ियां पहनने के लिए कहा जाता है। यह काफी शुभ होता है।
कष्ट दूर होते हैं
माना जाता है कि हाथ में हरे रंग की चूड़ियां पहनने से हर तरह के कष्ट दूर होते हैं। साथ ही यह पति पत्नी के बीच के रिश्ते को भी मजबूत बनाने का काम करती है।
सकारात्मकता का संचार
हरी चूड़ियां पहनने से महिलाओं के शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यह जीवन में नकारात्मकता को दूर कर जीवन को खुशहाल बनाता है।
समृद्धि का प्रतीक
हरा रंग बुध ग्रह से संबंधित है। इसके मजबूत होने से जीवन में समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही हरे रंग की चूड़ी पहनने से कार्यक्षेत्र में भी सफलता मिलती है।
वैवाहिक जीवन होता है सुखी
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार वैवाहिक जीवन को खुशहाल बनाने के लिए हाथ में हरे रंग की चूड़ियां पहननी चाहिए। इससे महिलाओं को सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
भगवान शिव और पार्वती का आर्शीवाद
हाथ में हरे रंग की चूड़ियां पहनने से भगवान शिव और माता पार्वती का आर्शीवाद प्राप्त होता है। यह शुभता और समृद्धि का प्रतीक मानी जाती है।
अखंड सौभाग्य प्राप्त होता है
विवाह के बाद हरी चूड़ियां पहनना काफी शुभ माना जाता है। माना जाता है कि इससे विवाहित स्त्रियों को अखंड सौभाग्य का आर्शीवाद मिलता है।
हरे रंग की चूड़ियां पहनने से महिलाओं को सौभाग्य की प्राप्ति होती है। स्टोरी अच्छी लगी है, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।