सोने की अंगूठी पहनने से क्या होता है?


Nikki Rai
28-11-2023, 11:00 IST
www.herzindagi.com

    सोने को शास्त्रों में एक शुभ धातु बताया गया है। इसे धारण करना बहुत ही अच्छा माना गया है। गोल्ड का औषधीय और ज्योतिषीय दोनों महत्व है। इसके अलावा यह भाग्य को भी बढ़ाता है। हाथ में सोने की अंगूठी धारण करने के कई लाभ हैं। आइए जानें-

धन लाभ होता है

    सोने की अंगूठी धन और मान-सम्मान दिलाती है। इसे धारण करने से घर में धन-धान्य आता है। इससे माता लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहती है।

दांप‍त्य जीवन में खुशहाली

    सोने की अंगूठी धारण करने से दांप‍त्य जीवन में खुशहाली आती है। इसे धारण करने से पति-पत्नी में प्रेम बढ़ता है।

ग्रह दोष दूर होता है

    रत्न शास्त्र की माने तो सोने की अंगूठी पहनने से ग्रह दोष दूर होते हैं। सभी धातुओं में सोने को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। ये जीवन को बदल सकती है।

भाग्य होगा मजबूत

    सोना बहुत ही मूल्यवान वस्तु है। सोने की अंगूठी पहनने से भाग्य खुल जाते हैं। सोने की अंगूठी धन और मान-सम्मान दिलाती है।

संतान सुख मिलता है

    अगर संतान नहीं होने की समस्या है तो आपको अनामिका अंगुली में सोना धारण करना चाहिए। सोना धारण करने से राज पक्ष से सहयोग मिलता है।

कर्ज से मुक्ति मिलती है

    मान्यता है कि हाथ में सोने की अंगूठी धारण करने से गुरू मजबूत होता है। इससे धन के मार्ग खुलते हैं और कर्ज से भी मुक्ति मिलती है।

सफलता मिलती है

    सोने की अंगूठी पहनने से हर काम में सफलता हासिल होती है। इससे माता लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहती है। इससे जातक के हर काम में सफलता मिलने के साथ ही धन लाभ होता है।

    आप भी सोने की अंगूठी पहनकर ये लाभ उठा सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com