शनिदेव को चढ़ाएं अपराजिता के फूल, जीवन के दुख होंगे दूर


Jyoti Shah
11-10-2024, 08:00 IST
www.herzindagi.com

    हिंदू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित माना जाता है। इनमें से शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित माना जाता है। ऐसे में इस दिन शनिदेव की पूजा करने से व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति होती। वहीं, अगर आप शनिदेव को पूजा के दौरान अपराजिता के फूल चढ़ा दें, तो इससे कई समस्याओं से निजात मिल सकती है। आइए जानें इस बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से-

अपराजिता का फूल

    माना जाता है कि शनिदेव को अपराजिता का फूल बहुत प्रिय है। ऐसे में अगर पूजा के दौरान आप उन्हें यह फूल चढ़ाते हैं, तो इससे शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है।

जीवन की समस्याओं से निजात

    अगर आप शिनदेव को अपराजिती के फूल अर्पित करते हैं, तो इससे जीवन की कई समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है। साथ ही, घर में सुख-शांति बनी रहती है।

जीवन में खुशहाली

    अपराजिता के फूल शनिदेव को चढ़ाने से व्यक्ति को जीवन के दुखों से निजात मिल सकती है। साथ ही, जीवन में खुशहाली आने लगती है और कार्यों में सफलता मिलती है।

नकारात्मकता होगी दूर

    माना जाता है कि शनिदेव को अपराजिता का फूल चढ़ाने से व्यक्ति के घर से नकारात्मकता दूर होने लगती है। साथ ही, इससे घर सकारात्मकता आने लगती है।

शनिदेव की कृपा

    अपराजिता के फूल शनिदेव को अर्पित करने से व्यक्ति पर उनकी विशेष कृपा बनी रहती है। ऐसे में आपके जरूरी कार्यों में आ रही बाधाएं भी दूर हो सकती हैं।

कैसे चढ़ाएं अपराजिता का फूल?

    इसके लिए सबसे पहले शनिवार के दिन सुबह स्नानादि करने के बाद शनिदेव की विधि-विधान से पूजा करें। अब उन्हें पूजा के दौरान 5,7 या 11 अपराजिता के फूल चढ़ाएं।

शनिदेव होंगे प्रसन्न

    शनिवार के दिन शनिदेव को अपराजिता के फूल अर्पित करने से शनिदेव जल्दी प्रसन्न होते हैं। ऐसे में घर का माहौल भी खुशनुमा बना रहता है।

    अपराजिता के फूल शनिदेव को चढ़ाना फलदायी साबित हो सकता है। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।