घर में लकी बैम्बू प्लांट रखने से होते हैं 7 गजब के फायदे
Smriti Kiran
20-06-2025, 11:59 IST
www.herzindagi.com
आजकल घरों को सजाने के लिए कई इनडोर प्लांट्स लगाए जाते हैं, जिनका वास्तु महत्व भी होता है। आज हम लकी बैम्बू प्लांट के बारे में बात कर रहे हैं, जिसे वास्तु शास्त्र के अनुसार बेहद शुभ माना गया है। इसे घर पर लगाने से गजब के फायदे होते हैं। आइए Astrologer Sheetal Shapaira जी से जानें इस बारे में विस्तार सेः
सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाए
लकी बैम्बू प्लांट घर में लगाने से निगेटिव एनर्जी दूर होती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है। इससे घर का माहौल बेहतर होता है।
सौभाग्य की प्राप्ति
इस प्लांट को खुशहाली से जोड़ा गया है। इसे घर में लगाने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है। यह धन को आकर्षित करने वाला पौधा है।
वास्तु दोष मिटाए
जहां घर में इस पौधे को लगाने से घर की सुंदरता बढ़ती हैं, वहीं इससे घर का वास्तु दोष दूर होता है। इसे लकी प्लांट इसलिए बोला जाता है क्योंकि यह गुड लक लेकर आता है।
तनाव दूर करे
इस पौधे को घर में लगाने से मानसिक तनाव दूर होते हैं, क्लेश मिटता है और आपसी प्रेम भी बढ़ता है। इससे करियर में भी सफलता मिलती है।
हवा साफ करे
लकी बैम्बू प्लांट को घर में लगाने से हवा भी साफ होती है। इससे हानिकारक तत्व दूर होते हैं। इस प्लांट को ज्यादा देखरेख की जरूरत नहीं होती है। हल्की रोशनी वाली जगह पर इसे रख सकते हैं।
दिशा का ख्याल
वास्तु के अनुसार, लकी बैम्बू प्लांट को पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इससे परिवार में प्यार बना रहता है है। इसे आप घर के मुख्य द्वार पर भी लगा सकते हैं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ेगा।
करियर में सफलता के लिए
धन के लिए इस प्लांट को दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। करियर में सफलता और मन में एकाग्रता बढ़ाने के लिए इस प्लांट को ऑफिस में या स्टडी रूम में उत्तर-पूर्व दिशा में लगा सकते हैं।
आप भी घर में लगाएं लकी बैम्बू प्लांट। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com