होलिका दहन पर गोमती चक्र के 5  टोटके, एस्ट्रोलॉजर से जानें


Pragati Pandey
11-03-2025, 16:00 IST
www.herzindagi.com

    होली के ठीक एक दिन पहले दुनियाभर में होलिका दहन का आयोजन किया जाता है। इस दिन लोग होलिका दहन के समय अपने जीवन में आने वाली या हो रही समस्याओं का अंत करने के लिए कई सारे टोटके और उपाय करते हैं। ऐसे में आज इस खबर में हम आपको होलिका दहन के दिन गोमती चक्र के 5 टोटकों के बारे में बताएंगे, जिसे करने से आपकी समस्याओं का हल हो सकता है। इस बारे में हमें सिद्धार्थ एस. कुमार जी ने जानकारी शेयर की है।

होलिका दहन के दिन 21 गोमती चक्र के टोटके

    अगर आप एक व्यापारी हैं और आपके काम में लंबे समय से कोई सफलता  प्राप्त नही हो रही है, तो आप होलिका दहन की रात 21 गोमती चक्र को शिवलिंग पर चढ़ा सकते हैं। ऐसा करने से आपके व्यापार में सफलता प्राप्त हो सकती है।

अटका हुआ धन पाने के लिए गोमती चक्र के टोटके  

    अगर आपने किसी को धन दिया है और वह बहुत समय से अटका हुआ है, जिसे वापस नही ले पा रहे हैं, तो आप होलिका दहन के दिन किसी भी चौराहे पर जाकर दक्षिण दिशा की ओर गड्ढा खोदें। इसके बाद इसमें 3 गोमती चक्र डालकर ढक दें। ऐसा करने से आपका अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है।

होलिका दहन में 7 गोमती चक्र डालने के टोटके

    अगर आपके बहुत सारे शत्रु या दुश्मन हैं, जिनसे आपको आए दिन कोई न कोई समस्या होती है, तो आप शत्रुओं से छुटकारा पाने के लिए होलिका दहन के दिन होलिका की अग्नि में 7 गोमती चक्र को डाल दें। ऐसा करने से आपको शत्रुओं से मुक्ति मिल सकती हैं।

नजर दूर करने के लिए गोमती चक्र का इस्तेमाल

    अगर आपके बच्चे को बार-बार नजर लगती है, तो आप उसे नजर से बचाने के लिए गोमती चक्र को पहना सकते हैं। इसके लिए होलिका दहन के दिन चांदी में गोमती चक्र डालकर पहना सकते हैं। यह आपके बच्चे को नजर से बचाने में मदद कर सकता है।

होलिका दहन के दिन गोमती चक्र धारण करने से लाभ

    अगर आपके परिवार को आए दिन दुख और समस्याओं का सामना करना पड़ता है, तो आप होलिका दहन के दिन परिवार के लोगों को गोमती चक्र को धारण करा सकते हैं। ऐसा करने से उनके जीवन में आने वाली दुख और समस्याएं कम हो सकती हैं।

 नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के उपाय

    अगर आपको अपने आस-पास नकारात्मक ऊर्जा का आभास होता है, तो होलिका दहन के दिन इन उपायों को करने से आपके ऊपर से नकारात्मक ऊर्जा का साया हट सकता है।

आर्थिक तंगी कैसे दूर करें?

    अगर आपके घर में और जीवन में हमेशा आर्थिक तंगी बनी रहती है, तो होलिका दहन के दिन ये उपाय करने से आर्थिक तंगी कम हो सकती है। इसके साथ ही आपको धन लाभ भी हो सकता है।

    होलिका दहन के दिन गोमती चक्र के ये 5 टोटके किए जा सकते हैं। खबर पसंद आई हो, तो शेयर करें। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए herzindagi.com से जुड़े रहें।

Image Credit : freepik, herzindagi.com