सर्दियों Broccoli से बनाएं ये 6 रेसिपीज, रहेंगे फिट
Gargi Dwivedi
26-01-2025, 12:36 IST
www.herzindagi.com
सर्दियों के मौसम में बाजारों में ब्रोकली धड़ल्ले से बिकती है। बतां दें कि इसकी तासीर गर्म होती है, सर्दियों में इसका सेवन सेहत के लिए कई प्रकार से लाभदायक है। ऐसे में आज हम आपको ब्रोकली से बनने वाली 6 डिसेज बताएंगे, जिससे आप ज्यादा से ज्यादा ब्रोकली का सेवन कर सकेंगी और एक ही डिश खाकर बोर भी नहीं होंगी।
1.ब्रोकली सलाद
सर्दियों में ज्यादा से ज्यादा ब्रोकली का सेवन करने के लिए इसका सलाद बनाकर भी खा सकती हैं। इसे बनाने भी बहुत कम वक्त लगेगा, ब्रोकली का सलाद आप नाश्ते में भी ले सकती हैं। ब्रोकली का सैलेड वजन कम करने में भी सहायक हो सकता है।
2.ब्रोकली सूप
विंटर्स में आप ब्रोकली का सूप भी ट्राई कर सकती हैं। यह स्वाद और सेहत दोनों में ही लाजवाब है। इसका सूप पीने से शरीर को गर्माहट मिल सकती हैं। ऐसे में ब्रोकली का सूप भी अच्छा ऑप्शन है।
3.ब्रोकली पकोड़ा
सर्दियों में पकोड़े खाने का अलग ही मजा आता है। अगर आप भी पकोड़े खानें की शौकीन हैं, तो ब्रेकफास्ट में ब्रोकली के पकोड़े भी खा सकती हैं। ब्रोकली के पकोड़े काफी टेस्टी लगते हैं।
4.ब्रोकली टिक्की
ब्रोकली की टिक्की बनाकर भी आप खा सकती हैं, यह खानें में बड़ी ही मजेदार होती है। बच्चों को टिक्की खानें का शौक बहुत होता है, ऐसे में आप यह हेल्दी दिक्की बनाकर उन्हें दे सकती हैं।
5.ब्रोकली पास्ता
आप ब्रोकली पास्ता भी ट्राई कर सकती हैं। एक बार अगर आप ब्रोकली पास्ता बना लेंगी तो, बार-बार इस डिश को बनाएंगी। यह बच्चों और परिवार वालों को भी दे सकती हैं। इससे स्वाद और सेहत दोनों को लाभ मिलेगा।
6. ब्रोकली परांठा
सर्दियों में ज्यादातर लोग परांठे खाना पसंद करते हैं। ऐसे में ब्रोकली परांठे भी बनाकर सेवन कर सकती हैं। यह खानें में जितना टेस्टी होता है उतना ही सेहत को लाभ भी पहुंचाता है।
ब्रोकली के फायदे
ब्रोकोली में फाइबर तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं और ये कैलोरी में कम होती है, जो वजन घटाने के लिए एक शानदार सब्जी है। इसमें आवश्यक विटामिन और खनिज होते हैं। इसकी उच्च फाइबर सामग्री के कारण, यह पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराती है। सर्दियों में इस जब्जी को डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।
सर्दियों Broccoli से बनाएं ये 6 रेसिपीज, रहेंगे फिट । स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।