आटा गूंथते वक्त ये 3 चीजें करें मिक्स, रूई जैसी मुलायम बनेंगी रोटियां


Jyoti Shah
20-03-2025, 08:30 IST
www.herzindagi.com

    सब्जी या दाल के साथ हमें सॉफ्ट रोटी ही अच्छी लगती है। लेकिन अगर आटा सही ढंग से न गूंथा हो, तो रोटियां सॉफ्ट नहीं बनती हैं और स्वाद भी खराब हो जाता है। अगर आपके साथ भी यह समस्या आती है, तो आइए जानते हैं कुछ ऐसी चीजों के बारे में, जिन्हें आटे में मिलाने से आपकी रोटी रूई जैसी मुलायम बन सकती है।

मिलाएं ये 2 चीजें

    अगर आपकी रोटी कुछ ही देर में कड़क हो जाती है, तो आटा गूंथते समय उसमें नमक और चीनी मिला सकती हैं। इससे रोटी लंबे वक्त तक सॉफ्ट बनी रह सकती है।

कैसे मिलाएं नमक-चीनी?

    इसके लिए सबसे पहले अपने अनुसार एक बड़े बाउल में आटा डाल लें। अब इसमें चुटकी भर चीनी और इतना ही नमक डालकर मिक्स करें।

आटा गूंथने के स्टेप्स

    चीनी और नमक आटे में मिलाने के बाद आटे को गूंथ लें। इसके बाद, इसे एक कॉटन के कपड़े में बांधकर कुछ देर के लिए रख दें। ऐसा करने से रोटी सॉफ्ट बनती है।

गर्म तेल आएगा काम

    मुलायम रोटी बनाना चाहती हैं, तो गर्म तेल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए पहले आटा एक बड़े बाउल में निकालें।

ऐसे मिलाएं आटे में तेल

    अब इसमें एक चम्मच गर्म तेल को मिक्स कर दें। इसके बाद, पानी की मदद से आटा गूंथ लें। ऐसा करने से आटा बहुत सॉफ्ट हो जाता है।

रोटी बनेंगी सॉफ्ट

    इन तीन चीजों की मदद से आप आटे और रोटी को सॉफ्ट बना सकती हैं। साथ ही, गर्म तेल के इस्तेमाल से रोटी का स्वाद भी बेहतर हो जाता है।

ऐसा पानी करें यूज

    आटे को सॉफ्ट गूंथना चाहती हैं, तो इसके लिए ठंडा पानी इस्तेमाल न करें। इसकी जगह आप गुनगुने पानी का प्रयोग कर सकती हैं।

    सॉफ्ट रोटी बनाने के लिए आप ये टिप्स अपना सकती हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।

Image Credit : canva.com, freepik.com