शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ने पर कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में आज इस खबर में हम आपको 7 कारणों के बारे में बताएंगें, जिसकी वजह से शरीर में कोलेस्ट्ऱल बढ़ सकता है।
कुछ फूड्स की वजह से
अगर आपके भोजन फ्राइड फूड्स, जंक फूड्स और फैट से भरपूर चीजें शामिल होती है, तो आपके शरीर में कोलेस्ट्ऱॉल तेजी से बढ़ सकता है।
शारीरिक गतिविधि कम होने पर
अगर आप शारीरिक गतिविधि कम करते है, तो इसका असर आपके शरीर पर पड़ सकता है। इसकी वजह से आपके शरीर में कोलेस्ट्ऱॉल बढ़ सकता है।
धूम्रपान और अल्काोहल सेवन करने से
अगर आप बहुत ही अधिक मात्रा में धूम्रपान और अल्काोहल सेवन करते हैं, तो इसकी वजह से भी आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ सकता है।
वजन अधिक होने पर
अगर आपका वजन बहुत अधिक है, तो आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ सकता है। ऐसे में आप अपना वजन कम कर सकते हैं।
आनुवांशिक कारणों की वजह से
कुछ लोगों के परिवार में लोगों को हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या होती है। ऐसे में इस आनुवांशिक कारणों की वजह से भी शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या हो सकती है।
दवाओं के सेवन से
कुछ लोगों की सेहत खराब होने की वजह से वह कुछ दवाओं का सेवन करते हैं। ऐसे में इस वजह से भी शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ सकता है।
तनाव की वजह से
अगर आप बहुत अधिक तनाव भी लेते हैं, तो इसकी वजह से आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ सकता है। ऐसे में तनाव लेने से बच सकते हैं।
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के ये 7 कारण हो सकते हैं। यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी शंका के समाधान के लिए आप डॉक्टर की राय ले सकते हैं। खबर पसंद आई हो, तो शेयर करें। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए herzindagi.com से जुड़े रहें।