जब एक लड़की किशोरावस्था या टीनएज में आती है, तो उसके शरीर में कई प्रकार के बदलाव आते हैं। इन्हीं में से एक है ब्रेस्ट में उभार आना, जिसके चलते लड़कियों को सही ब्रा पहननी भी जरूरी होती है। इसी कड़ी में आज हम जानेंगे कि 14 साल की लड़की को कैसी ब्रा पहननी चाहिए।
सही ब्रा क्यों है जरूरी?
13 या 14 साल की उम्र में लड़कियों के शरीर में कई बदलाव आते हैं। ऐसे में ब्रेस्ट को सपोर्ट देने, अच्छा फिट देने और कंफर्टेबल फील करने के लिए सही ब्रा पहननी जरूरी होती है।
कब पहनाएं ब्रा?
आमतौर पर लड़कियों को 12 से 13 साल की उम्र से पीरियड आने शुरू हो जाते हैं। इसी के साथ ब्रेस्ट और निप्पल भी बढ़ने लगते हैं। यही समय है कि आप अपनी बेटी को ब्रा पहनाना शुरू करा सकती हैं।
कौन-सी ब्रा पहनाएं?
14 साल की लड़कियों को शुरुआत में ट्रेनिंग ब्रा पहनाई जा सकती है। इससे उन्हें खेलने-कूदने और भागने में ज्यादा परेशानी नहीं होगी।
नहीं होगी असहजता
ट्रेनिंग ब्रा या क्रॉप टॉप वाली ब्रा कॉटन फैब्रिक की आती है, जो टीनएज लड़कियों के लिए परफेक्ट है। इन्हें पहनने से उन्हें असहजता भी महसूस नहीं होगी।
फैब्रिक का रखें ख्याल
14 साल की लड़कियों को कभी भी फैंसी ब्रा नहीं पहनानी चाहिए। इसकी बजाए, हमेशा सॉफ्ट फैब्रिक वाली ब्रा ही अपनी टीनएज बेटी को पहनाएं।
स्पोर्ट्स ब्रा
आप 14 साल की उम्र की बेटी को स्पोर्ट्स ब्रा भी पहना सकती हैं। इससे ब्रेस्ट को अच्छा सपोर्ट मिलती है और कंफर्टेबल भी फील होता है। हालांकि, कोई भी ब्रा पहनने से पहले एक बार एक्सपर्ट की राय जरूर लेनी चाहिए।
सही साइज भी है जरूरी
उम्र बढ़ने के साथ-साथ बॉडी शेप भी चेंज होती है। ऐसे में अपने शरीर के हिसाब से ही टीनएज लड़कियों को सही साइज की ब्रा पहननी चाहिए।
टीनएज गर्ल्स अपने लिए परफेक्ट ब्रा चुनने के लिए एक बार एक्सपर्ट की राय जरूर लें। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।