पंजाबी एक्ट्रेस सोनम के देसी लुक्स आप भी करें ट्राई


Smriti Kiran
19-06-2023, 17:00 IST
www.herzindagi.com

    पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा एथनिक आउफिट में बेहद कमाल लगती हैं। आइए आप भी देखें इनके कुछ देसी अंदाज, जिनसे फैशन इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

व्हाइट अनारकली सूट

    व्हाइट अनारकली फुल स्लीव्स सूट में सोनम बेहद अट्रैक्टिव लग रही हैं। फंक्शन के लिए ऐसा लुक आप भी ट्राई कर सकती हैं।

व्हाइट लहंगा लुक

    व्हाइट एम्ब्रोइडरी लहंगा में सोनम बाजवा का लुक यहां खूबसूरत दिखने के साथ ही एलिगेंट भी लग रहा है। फंक्शन के लिए ऐसा लहंगा स्टाइल और भी रिक्रिएट कर सकती हैं।

ब्लू सूट लुक

    ब्लू पोल्का डॉट स्लीवलेस सूट के साथ दुपट्टा लिए सोनम यहां बेहद खूबसूरत लग रही हैं। ट्रेडिशनल फंक्शन के लिए ऐसा लुक आप भी रिक्रिएट कर सकती हैं।

ब्राइडल लुक

    हैवी लहंगा के साथ दुपट्टा और ज्वेलरी पहनी सोनम यहां किसी ब्राइडल से कम नहीं लग रही हैं। इनके इस लुक से आप भी ब्राइडल लुक के लिए फैशन आइडिया ले सकती हैं।

ब्लैक शिमर साड़ी लुक

    ब्लैक कलर की शिमर साड़ी के साथ स्लीवलेस ब्लाउज पहनी सोनम का लुक यहां बेहद किलर लग रहा है। कानों में चांदबालियां औऱ बालों में पोनी इस लुक पर जंच रहे हैं।

कॉफी कलर सूट स्टाइल

    कॉफी कलर के सूठ के साथ हैवी इयररिंग्स औऱ खुले बालों में सोनम गॉर्जियस लग रही हैं। ट्रेडिशनल इवेंट के लिए ऐसा लुक खास है।

व्हाइट-पर्पल सूट

    व्हाइट-पर्पल प्रिंट सूट में सोनम बाजवा बेहद कमाल लग रही हैं। समर के लिए ऐसे सूट लुक आप भी रिक्रिएट कर सकती हैं।

फ्लावर प्रिंट अनारकली सूट

    ऑरेंज येलो फ्लावर प्रिंट फुल स्लीव्स अनारकली में सोनम बेहद गॉर्जियस दिख रही हैं। कानों में झुमके इस लुक पर जंच रहे हैं।

    आप भी सोनम के इन लुक्स से फैशन आइडियाज ले सकती हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com