दुनियाभर की लगभग सभी महिलाएं हर महीने पीरियड से जरूर गुजरती हैं। ऐसे में पीरियड के समय पेट और कमर में काफी दर्द होता है। आज इस खबर में हम आपको बताएंगे कि पीरियड में सौंफ खाने से क्या होता है? इस बारे में हमें Dr. Adarsh Dubey ( United Medicity Multispeciality Hospital & Medical College Prayagraj, UP.) ने जानकारी शेयर की है।
पीरियड पेन कम करने के लिए क्या करें?
अगर आपको पीरियड में बहुत ज्यादा दर्द होता है, तो आप डॉक्टर की सलाह पर सौंफ का सेवन कर सकती हैं। दरअसल, यह एंटी-स्पास्मोडिक गुणों से भरपूर होता है, जो पेट और कमर के दर्द को कम करने में मदद कर सकता है।
पीरियड कैसे रेगुलर करें?
अगर आपका पीरियड रेगुलर नही है, तो आप अपनी डाइट में सौंफ को शामिल कर सकती हैं। इसमें फाइटोएस्ट्रोजेन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो आपके पीरियड को रेगुलर करने में मदद कर सकता है।
हैवी पीरियड फ्लो को कंट्रोल करने के उपाय
अगर आपको पीरियड में हैवी ब्लड फ्लो की समस्या का सामना करना पड़ता है, तो ऐसे में आप अपनी डाइट में सौंफ की चाय को शामिल कर सकती हैं। इससे आपके हैवी ब्लड फ्लो को कंट्रोल करने में मदद मिल सकता है।
पीरियड में शरीर दर्द कैसे कम करें?
सौंफ की चाय में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह आपके पेट को सूजन और पीरियड में होने वाले पेट और कमर के दर्द के साथ शरीर में होने वाले दर्द को भी कम करने में मदद करता है।
शरीर को ठंडा करने के उपाय
अगर आपको पीरियड के समय शरीर में गर्मी महसूस होती है, तो आप सौंफ के पानी का सेवन कर सकती हैं। सौंफ का तासीर ठंडा होता है। यह आपके पेट को ठंडा रखने के साथ-साथ डाइजेशन को भी सही करने में मदद करता है। इसके साथ ही शरीर को भी ठंडक पहुंचाता है।
सौंफ का पानी बनाने की विधि
सौंफ का पानी बनाने के लिए 1 चम्मच सौंफ को 1 गिलास पानी में डालकर रातभर के लिए रख दें। इसके बाद इसे सुबह छानकर खाली पेट पी लें। इसे पीने से आपके पेट में ठंडक बना रहेगा।
सौंफ की चाय बनाने के विधि
सौंफ की चाय बनाने के लिए आप आप 1 चम्मच सौंफ को 1 गिलास पानी में भिगोकर रात में रख दें। सुबह इसे एक गहरे बर्तन में डालकर गैस पर तब तक पकाएं, जब तक की आधा गिलास से भी कम पानी न हो जाए। अब इस सौंफ की चाय को छानकर पी सकती हैं।
पीरियड में सौंफ खाना फायदेमंद होता है। डॉक्टर की सलाह पर ही सेवन करें। खबर पसंद आई हो, तो शेयर करें। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए herzindagi.com से जुड़े रहें।