खजूर को सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। ऐसे ही भीगे खजूर को अपने मॉर्निंग रुटीन में शामिल करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। हेल्दी रहने के लिए आप भी इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकती हैं।
एक्सपर्ट की राय-
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ दीक्सा भावसार ने इंस्टाग्राम पर भीगे खजूर खाने के फायदों के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। आइए जानें एक्सपर्ट की राय-
कब्ज से राहत
जिन लोगों को अपच और कब्ज की समस्या रहती है, उनके लिए भीगे खजूर बहुत ही फायदेमंद होते हैं। इनमें फाइबर बहुत अच्छी मात्रा में होता है, जो पाचन को अच्छा रखने में मदद करता है।
स्किन के लिए
भीगे खजूर में मौजूद विटामिन और अन्य पोषक तत्व त्वचा के लिए बहुत ही अच्छे माने जाते हैं। ये आपकी त्वचा को हेल्दी रखने और दाग-धब्बों से बचाने का काम करता है।
कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित
रोजाना सुबह भीगे खजूर का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है। इससे वजन कंट्रोल रहता है और हार्ट हेल्थ भी अच्छी बनी रहती है।
हड्डियों के लिए
भीगे हुए खजूर में कैल्शयिम, सेलेनियम, मैगनीज और कॉपर की बहुत अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होती है।
एनीमिया के लिए बेस्ट
खजूर के अंदर बहुत अच्छी मात्रा में आयरन पाया जाता है। ऐसे में एनीमिया का समस्या से परेशान लोगों के लिए भीगे खजूर का सेवन बहुत ही फायदेमंद है। यह एनिमिया का रामबाण इलाज है।
वजन बढ़ाए
अगर आप बहुत ही दुबले-पतले हैं और अपना वजन बढ़ाने के लिए अपनी डाइट में भीगे खजूर को शामिल कर सकती हैं। इसमें कई विटामिन और जरूरी प्रोटीन होते हैं, जो वेटगेन करने में मदद करते हैं।
आप भी हेल्दी रहने के लिए अपनी डाइट में भीगे खजूर शामिल कर सकती हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com