Besharam Plant: बेहया के पौधे से दूर होंगे कई रोग


Nikki Rai
31-08-2023, 13:01 IST
www.herzindagi.com

    बेहया एक किस्म का पौधा है, जो अपने नाम की ही तरह गुणों में भी अनोखा है। इस पौधे को सेहत के लिए बहुत ही लाभाकरी माना जाता है। आइए जानें बेहया पौधे के हेल्थ बेनेफिट्स के बारे में-

घाव ठीक करे

    बेहया में एंटीबैक्टीरियल एंटीमाइक्रोबियल और एंटीऑक्सिडेंट्स गण पाए जाते हैं। इसलिए बेहया पौधे का इस्तेमाल घाव भरने में अधिक किया जाता है। इसके पत्तों को तेल में गरम करके लगाया जा सकता है।

दर्द से दिलाए राहत

    ऐसा माना जाता है कि इसकी पत्तियां पट्टी के रूप में लगाने से सारा दर्द खींच लेती है और आपको दर्द से राहत दिलाती है।

सूजन कम करे

    बेहया के पौधे में सूजन रोधी गुण यानि एंटी इंफ्लामेटरी गुण पाए जाते हैं। इसकी पत्तियों को गर्म करके सूजी हुई त्वचा पर लगाने से सूजन ठीक हो जाती है।

जहर कम करे

    बिच्छू के डंक मारने पर यदि इस पौधे का दूध लगाया जाए, तो इससे धीरे-धीरे ज़हर का असर कम होने लगता है। यही नहीं बेहया के पत्तो का लेप भी बिच्छू के डंक पर लगाकर ज़हर के असर को रोका जा सकता है।

खून रोके

    बेहया की टहनियों और पत्तों को तोड़ने पर एक प्रकार का दूध निकलता है। इस दूध को कटी हुई त्वचा पर लगाने से खून निकलना बंद हो जाता है।

दांतों के लिए

    पायरिया भी दांतों से जुड़ी एक समस्या है। यह मसूड़ों को भी प्रभावित करता है। इससे दांतो की जड़ें कमज़ोर होने लगती हैं। बेहया की टहनी से दातून करने से इस रोग को ठीक किया जा सकता।

स्किन प्रॉबलम्स ठीक करे

    बेहया को चर्म रोग ठीक करने में भी प्रयोग किया जाता है। इसके एंटीफंगल गुण चर्म रोग को ठीक करने में सक्षम होते हैं। इसके लिए इस पौधे की जड़ को उखाड़कर और सुखाकर पीस लें और उसमें कपूर और कोकड़े का तेल मिलाकर प्रभावित त्वचा पर लगाएं।

    आप भी डॉक्टरी सलाह के बाद इसे पौधे का इस्तेमाल अपनी समस्याओं के लिए कर सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com