वीकेंड मस्ती के लिए बेस्ट हैं दिल्ली के मशहूर 5 Picnic Spots
Sneha Sharma
18-02-2025, 18:40 IST
www.herzindagi.com
जब भी दिल्ली में घूमने की बात आती है, तो कई जगहों के नाम दिमाग में आते हैं। अगर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो ज्यादातर लोग मॉल जाना पसंद करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि दिल्ली में कई ऐसी खूबसूरत जगहें हैं, जहां आप आराम से घूम सकते हैं।
दिल्ली के मशहूर Picnic Spots
आज हम आपको दिल्ली की 5 ऐसी जगहों के बारे में बताने वाले हैं, जहां आप अपने पार्टनर या फैमिली के साथ समय बिता सकते हैं। चलिए, इन जगहों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
लोधी गार्डन
यह एक शानदार टूरिस्ट स्पॉट है, जहां आप पिकनिक का आनंद ले सकते हैं। लोधी गार्डन शांत और खूबसूरत जगहों में से एक मानी जाती है, जहां आप आराम से समय बिता सकते हैं।
डियर पार्क हौज खास
अब बात करते हैं डियर पार्क, हौज खास की। यह जगह बच्चों और फैमिली के साथ समय बिताने के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। यहां आपको हिरणों का झुंड देखने को मिलेगा, और इस खूबसूरत जगह पर आकर आप पूरी तरह से एंजॉय कर सकते हैं।
सुंदर नर्सरी पार्क
सुंदर नर्सरी पार्क के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, लेकिन यह पार्क दिल्ली की एक शांत और खूबसूरत जगह है। यहां आप अपने परिवार के साथ आराम से पिकनिक का आनंद ले सकते हैं।
नेहरू पार्क
अगर आप वीकेंड पर फैमिली के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो नेहरू पार्क एक बेहतरीन जगह है। यह दिल्ली के चाणक्यपुरी में स्थित है। अगर आप परिवार के साथ समय बिताना पसंद करते हैं, तो यहां जरूर जाएं।
कुदसिया पार्क
कुदसिया पार्क के बारे में भी बहुत कम लोग जानते हैं, लेकिन अगर आप शांत वातावरण में समय बिताना चाहते हैं, तो यह पार्क आपके लिए एक आदर्श जगह हो सकती है। यहां आपको इतिहास की झलक भी देखने को मिलेगी, जिससे आपके वीकेंड का अनुभव और भी खास हो जाएगा।
यहां आप अपने परिवार के साथ आराम से पिकनिक का आनंद ले सकते हैं। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com