भारत के दक्षिण में स्थित तमिलनाडु सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का राज्य है, जो अपने पर्यटकों और तीर्थयात्रियों को इतिहास के विशाल ढेर से आकर्षित करता है।
यहां के पर्यटन स्थल आधुनिक और प्राचीन दोनों का मिश्रण है। इस राज्य ने कई राजवंशों के उत्थान और पतन को देखा है। प्रत्येक राजवंश ने इसे अपनी परंपराओं से समृद्ध किया है।
तमिलनाडु को ‘मंदिरों की भूमि’ के नाम से भी जाना जाता है। आइए जानें यहां के कुछ फेमस टूरिस्ट स्पॉट के बारे में-
रामेश्वरम
रामेश्वरम भारत के सबसे पवित्र स्थानों में से एक सुंदर द्वीप पर स्थित है। तीर्थयात्री इस समुद्र के किनारे अपने पूर्वजों के सम्मान में पूजा करते हैं।
चेन्नई
चेन्नई को पहले मद्रास के नाम से जाना जाता था। यह देश का चौथा सबसे बड़ा शहर है और यह दक्षिण भारत के सबसे लोकप्रिय पर्यटक आकर्षणों में से एक है।
ऊटी
ऊटी पवर्त प्रेमियों के लिए अच्छी जगह है। एक समय में यहां ईस्ट इंडिया कंपनी का मुख्यालय हुआ करता था। कपल्स और हनीमून के लिए यह बहुत लोकप्रिय डेस्टिनेशन है।
कन्याकुमारी
कन्याकुमारी तमिलनाडु राज्य का एक तटीय शहर है। पूरे देश में यह एकमात्र ऐसी जगह है, जहां आप सूर्योदय और सूर्यास्त का आनंद एक ही समुद्र तट पर ले सकते हैं।
कांचीपुरम
कांचीपुरम हिंदू धर्म में आस्था रखने वाले लोगों के लिए अच्छी जगह है। यह विशेष रूप से एक दार्शनिक केंद्र है और यहां की साड़ियां काफी फेमस हैं।
कोडाइकनाल
यह भारत में सबसे प्रसिद्ध हनीमून स्थलों में से एक है। हिल स्टेशनों की राजकुमारी के रूप में फेमस, कोडाइकनाल पर्यटकों को संस्कृति और प्रकृति के सही मिश्रण का अवलोकन कराता है।
मदुरई
मदुरई, तमिलनाडु में स्थित भारत के सबसे पुराने शहरों में से एक है। यह यहां की सांस्कृतिक राजधानी के रूप में फेमस है। यहां के प्रचिन मंदिर पर्यटकों को अट्रैक्ट करते हैं।
महाबलीपुरम
जटिल नक्काशीदार मंदिरों और रॉक-कट गुफाओं के लिए प्रसिद्ध ममल्लापुरम या महाबलीपुरम ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण पर्यटक स्थान है। यह बंगाल की खाड़ी के किनारे कोरोमंडल तट पर स्थित है।
वेल्लोर
तमिलनाडु के उत्तरपूर्वी भाग में स्थित प्राचीन शहर, वेल्लोर, पलार वेल्लोर नदी के तट पर स्थित है। यहां के पर्यटक स्थल इतिहास की कहानी सुनाता है।
कुंभकोणम
कुंभकोणम इतिहास प्रेमियों और भारत की सांस्कृतिक जड़ों को समझने वालों के लिए एक परफेक्ट जगह है। इसे भारत का कैंब्रिज भी कहा जाता है। यहां का महामहाम त्यौहार काफी फेमस है।
कोयम्बटूर
तमिलनाडु के सबसे बड़े शहरों में से एक, कोयम्बटूर उद्योग, वस्त्र और विनिर्माण का एक हब है। यहां के प्राचीन मंदिरों, लुभावने पहाड़ और झरने पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।
अगर आप भी तमिलनाडु जाने का प्लान कर रहे हैं तो इन जगहों पर जरूर जाएं। साथ ही ट्रैवल से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com