इंडिया के टॉप फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन


Smriti Kiran
2022-01-26,21:32 IST
www.herzindagi.com

    भारत ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक रूप से पूरी दुनिया में फेमस है। यहां कई पर्यटन स्थल ऐसे हैं जिसे देखते ही आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। आइए जानते हैं।

हाजी अली दरगाह

    मुसलमानों के इस तीर्थ स्थल में सैयद पीर हाजी अली शाह बुखारी की कब्र स्थित है। इसकी यात्रा के लिए शुक्रवार का दिन सबसे बेहतर माना जाता है।

मसूरी

    उतराखंड के प्राकृर्तिक गोद में बसा यह छोटा सा शहर पहाड़ो से घिरा हुआ है। ये भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है जिसे पर्वतों की रानी भी कहा जाता है।

कश्मीर

    हिमालय की गोद में बसा कश्मीर अपनी प्राकृर्तिक सौंदर्य के लिए पूरी दुनिया में फेमस है। इसे धरती का स्वर्ग भी कहा जाता है। इसकी खूबसूरती को देखने के लिए देश ही नहीं विदेशों से भी काफी लोग आते हैं।

फतेहपुर सीकरी

    फतेहपुर सीकरी अकबर के स्वर्णिम काल की याद दिलाता है। 16वीं शताब्दी में इसे एक हिंदू शासक ने बनाया, पर जंग में जीत के बाद इस पर अकबर का कब्जा हो गया।

मैसूर पैलेस

    मैसूर पैलेस को अम्बा विलास पैलेस भी कहा जाता है। 20वीं शताब्दी में निर्मित ये पर्यटन स्थल एक समय में वडियार महाराजाओं का निवास स्थान हुआ करता था।

इंडिया गेट

    प्रथम विश्व युद्ध और अफगान युद्ध में शहीद हुए 90000 भारतीय जवानों के सम्मान में इंडिया गेट का निर्माण किया गया। यहां की अमर जवान ज्योति हमेशा जलती रहती है।

खजुराहो मंदिर

    खजुराहो को हिंदू और जैन धर्म के मंदिरों का सबसे बड़ा समूह माना जाता है। ये दूनिया की बेहद प्रसिद्ध और ऐतिहासिक विरासतों में से एक है।

माउंट आबू

    अरावली की पहाड़ियों पर स्थित माउंट आबू राजस्थान के सिरवी जिले का एक बहुत ही खुबसूरत शहर है। ये अपनी प्राचीन विरासत और पर्यटन स्थल के लिए पूरे भारत में मशहूर है।

ताज महल

    मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज के लिए 17वीं शताब्दी में ताज महल का निर्माण कराया था। यह दुनिया के सात अजूबों में शामिल है और सबसे चर्चित पर्यटक स्थलों में से एक है।

कोणार्क मंदिर

    ओड़िसा के सूर्य मंदिर के नाम से मशहूर कोणार्क का इतिहास भगवान कृष्ण के बेटे सांब से जुड़ा है। कहा जाता है, सांब को सूर्य देव ने कुष्ट रोग से मुक्ति दिलाई थी।

भरतपुर बर्ड सेंचुरी

    राजस्थान के केवलादेव नेशनल पार्क को भरतपुर बर्ड सेंचुरी भी कहते हैं। यहां पक्षियों से जुड़ी खूबसूरती को देखा जा सकता है। यहां हजारों की संख्या में पक्षी मिलते हैं।

विक्टोरिया मेमोरियल

    20वीं शताब्दी में निर्मित कोलकाता का विक्टोरिया मेमोरियल रानी विक्टोरिया को समर्पित है। इस स्मारक का डिजाइन सर विलियम एमर्सन ने किया था।

    अगर आपको घूमने का बहुत शौक है तो भारत के इन टूरिस्ट डेस्टिनेशन को एक्सप्लोर जरूर करें। यह आपको आनंद के साथ बहुत सारी जानकारी भी देगा।

    स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर करें। साथ ही ऐसी अन्य स्टोरी जानने के लिए क्लिक करें herzindagi.com