भारत की अध्यात्मिक नगरी, आप भी जाएं घूमने


Smriti Kiran
13-07-2023, 11:00 IST
www.herzindagi.com

    भारत में कई जगह ऐसे हैं, जो धार्मिक और पवित्र स्थलों में से एक माने जाते हैं। ऐसी जगहों पर देश ही नहीं दुनियाभर से लोग आते हैं। आइए आप भी जानें भारत के धार्मिक व अध्यात्मिक जगहों के बारे में-

वाराणसी

    मोक्ष की नगरी वाराणसी बेहद मशहूर धार्मिक स्थल है, यहां आप गंगा किनारे शांत व सुकून के पल बीता सकते हैं, साथ ही यहां काशी विश्वनाथ मंदिर का दर्शन कर सकते हैं। शाम की गंगा आरती का आनंद भी ले सकते हैं।

तिरुपति

    भारत के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक तिरुपति बाला जी मंदिर भी है, जहां दुनियाभर से लोग आते हैं। यह शहर पवित्र व धार्मिक माना जाता है और यहां हर दिन दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है।

ऋषिकेश

    ऋषिकेश भी पवित्र जगहों में से एक माना जाता है। यहां आप गंगा आरती के अलावा, गंगा स्नान, गंगा पूजा, साथ ही कुछ फन एक्टिविटीज भी एंजॉय कर सकते हैं।

हरिद्वार

    जैसा कि नाम से ही आप समझ सकते हैं हरिद्वार अपने आप में धार्मिक स्थल है। हरि का द्वार कहा जाने वाला हरिद्वार में आप गंगा स्नान के बाद विभिन्न देवी-देवताओं के मंदिरों का दर्शन भी कर सकते हैं।

मथुरा

    मथुरा एक धार्मिक और पवित्र स्थल है, जहां देश ही नहीं दुनियाभर से लोग प्रेमभाव से आते हैं। श्री कृष्ण की नगरी मथुरा में आप कई प्राचीन मंदिरों का भी दर्शन कर सकते हैं।

रामेश्वरम

    रामेश्वरम तमिलनाडु में स्थित एक जगह है, जो बेहद खास है। पवित्र स्थलों में शामिल रामेश्वरम में आप प्राचीन शिव मंदिर के दर्शन के अलावा कई अन्य चीजें भी देख सकते हैं।

गया

    गया मोक्ष की नगरी के नाम से देश ही नहीं दुनियाभर में मशहूर है। यहां दूर-दूर से लोग अपने पुर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पिंड दान करने आते हैं। इसके अलावा यहां बौद्ध मंदिर भी है, जहां भगवान बुद्ध का दर्शन भी कर सकते हैं।

    आप भी इन धार्मिक जगहों को एक्सप्लोर करें। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com