मानसून में लेह लद्दाख की इन जगहों पर लें घूमने का मजा


Smriti Kiran
11-07-2023, 10:10 IST
www.herzindagi.com

    लेह लद्दाख भारत के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक है। मानसून के दौरान यहां घूमना बेहद मनोरम लगता है। आइए जानें यहां के बेस्ट टूरिस्ट प्लेसेस के बारे में-

पैंगोंग झील

    पैंगोंग झील भारत से तिब्बत तक फैली हुई 12 किमी की लंबाई में स्थित है। इस झील के किनारे कई फिल्मों की शूटिंग भी हुई है। यह यहां का सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल है।

लेह पैलेस

    लेह पैलेस यहां का प्रमुख ऐतिहासिक स्थल है, जिसे 17 वीं शताब्दी में राजा सेंगगे नामग्याल ने एक शाही महल के रूप में बनवाया था यह पैलेस अपने समय की सबसे ऊंची इमारतों में से एक था।

फुगताल मठ

    फुकताल मठ को फुगताल मठ भी कहते हैं। प्राचीन समय में इस मठ में ध्यान, साधना की जाती थी। लद्दाख के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल यह मठ ट्रैकिंग प्रेमियों के लिए बेहद खास है।

शांति स्तूप

    लेह लद्दाख में बना शांति स्तूप यहां का प्रमुख धार्मिक स्थल है। इसका निर्माण एक जापानी बौद्ध भिक्षु ग्योम्यो नाकामुरा द्वारा किया गया था।

हेमिस मठ

    हेमिस मठ एक तिब्बती मठ है, जो लेह शहर से लगभग 45 किमी दूर स्थित है। यहां हर साल उत्सव का आयोजन किया जाता है, जिसे देखने लोग दूर-दूर से आते हैं।

लेह मार्केट

    लेह मार्केट शहर के बीचों-बीच स्थित है। इस मार्किट में कई छोटे तिब्बती बाजार और स्मारिका की दुकानें हैं। शॉपिंग करने के अलावा आप यहां के स्थानीय भोजन का भी मजा ले सकते हैं।

लें राफ्टिंग का मजा

    लेह लद्दाख में यात्रा के दौरान रिवर राफ्टिंग का मजा ले सकते हैं। यहां स्थित जास्कर नदी पर लोग राफ्टिंग के अलावा जल का स्वाद भी लेते हैं।

    आप भी लेह लद्दाख की इन जगहों को करें एक्सप्लोर। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com