रांची में हैं कई वाटर फॉल्स, खूबसूरती देख रह जाएंगे दंग


Smriti Kiran
30-01-2025, 14:56 IST
www.herzindagi.com

    झारखंड की राजधानी रांची बेहद खूबसूरत जगह है। यह पूरा शहर ही बिल्कुल किसी हिल स्टेशन की तरह लगता है। वहां कई नेचुरल झरनें, पहाड़ आदि हैं, जो पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करते हैं। आइए जानें वहां मौजूद कुछ फेमस झरनों के बारे में-

लोध फॉल

    लोध फॉल झारखंड का सबसे ऊंचा जलप्रपात है, जो 800 मीटर की ऊंचाई से गिरता है। इसकी खूबसूरती देखने लायक है। जनवरी से अप्रैल तक इस फॉल में खूब भीड़ होती है।

दशम फॉल

    यह वॉटरफॉल रांची के तैमारा गांव में मौजूद है। यहां जाने का सबसे अच्छा टाइम जनवरी से अप्रैल के बीच होता है। छोटी-छोटी पहाड़ियों के बीच झरने की आवाज शहर के लोगों को बहुत सुकून देती है।

जोन्हा फॉल

    जोन्हा वॉटरफॉल को गौतम धारा भी कहते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस फॉल में कभी बुद्ध स्नान किए थे, इसलिए इस फॉल के पास बुद्ध मंदिर भी है। जोन्हा की नेचुरल ब्यूटी देखने लायक है।

हुंडरू वॉटर फॉल

    हुंडरू वॉटरफॉल रांची से करीब 49 किमी दूरी पर मौजूद है। यह स्‍वर्ण रेखा नदी पर स्थित है। यह एक शानदार पिकनिक स्पॉट भी है। झरने से गिरते पानी की आवाज व घने जंगलों का दृश्य इसमें चार चांद लगा देते हैं।

हिरनी फॉल

    हिरनी जलप्रपात के आसपास हिरनों की संख्या बहुत ज्यादा है, जिस कारण इसका नाम हिरनी पड़ा। यह झरना शहर से 70 किमी की दूरी पर स्थित है। यह 120 फीट की ऊंचाई से गिरता है।

सीता वॉटर फॉल

    सीता वॉटरफॉल शहर से करीब 45 किमी की दूरी पर मौजूद है। है। यह झरना 50 फीट की ऊंचाई से गिरता है, जो देखने में बेहद अट्रैक्टिव लगता है। यहां जाने के लिए 50 सीढ़ियां नीचे उतरनी होती है।

पंचघाघ जलप्रपात

    पंचघाग जलप्रपात रांची के खुंटी इलाके में स्थित है। यह जलप्रपात देखने में बेहद सुंदर है। यहां आप पिकनिक मनाने भी जा सकते हैं। यहां एकसाथ कई झरने गिरते दिखाई देते हैं। यह फॉल रांची से करीब 45 किमी दूर है।

    आप भी रांची के इन खूबसूरत झरनों को देखने जा सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com