विंटर ट्रिप के लिए जरूर घूम लें पंगोट


Sneha Sharma
17-01-2025, 11:15 IST
www.herzindagi.com

    अगर आप सर्दियों में एकांत जगह घूमना चाहते हैं, तो हम आपको उत्तराखंड की एक ऐसी जगह के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जहां के नजारे देखने दूर दूर से आते हैं। यहां आकर आप आराम से छुट्टियों में समय बिता सकते हैं।

पंगोट उत्तराखंड

    हम बात कर रहे हैं, उत्तराखंड के एक छोटे से हिल स्टेशन पंगोट के बारे में। अगर आप विंटर वेकेशन की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह जगह आपके लिए बेस्ट रहेगी। इस जगह के लिए आप पार्टनर या फिर फैमिली के साथ भी ट्रिप प्लान कर सकते हैं। चलिए आपको बताते यहां यह जाकर आप कौन सी जगह घूम सकते हैं।

पक्षियों की 500 से अधिक प्रजातियां

    आपको बता दें पंगोट शहर नैनीताल से बस 13 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह उत्तराखंड के सबसे सुन्दर शहरों में से एक माना जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस जगह पर पक्षियों की 500 से अधिक प्रजातियां देखने को मिल जाती हैं, साथ ही यहां वातावरण बहुत सुन्दर है।

पंगोट का सनसेट नजारा

    आपको बता दें कि पंगोट का सनसेट नजारा काफी फेमस माना जाता है। यहां सनसेट को देखने के लिए दूर दूर से लोग आते हैं। यही सब पंगोट ने पर्यटकों के बीच काफी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

नैनी झील

    अगर आप पंगोट आ रहे हैं, तो 13 किलोमीटर दूर नैनी झील जाना बिल्कुल भी न भूलें। यहां की सुन्दरता देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा और यहां आकर आप बोटिंग भी कर सकते हैं।

नैना पीक

    अगर आप ट्रैकिंग का शोक रखते हैं, तो को पंगोट जाकर नैना पीक जा सकते हैं। यहां आकर आप फोटोग्राफी का मजा भी उठा सकते हैं। आपको बता दें कि यहां से नंदा देवी चोटी, तिब्बत सीमा भी दिखाई देती है।

नैना देवी मंदिर

    यहां पहुंचकर आप नैना देवी मंदिर के दर्शन भी कर सकते हैं। यहां दुनियाभर से लोग माता के दर्शन के लिए आते हैं। कहा जाता है यहां मां सती की आंखे गिरी थी। इसे शक्तिपीठ के रूप में भी पूजा जाता है। पंगोट जा रहे हैं, तो नैना देवी जरूर जाएं।

    आप किसी शांत जगह पर घूमने का सोच रहे हैं, तो आप उत्तराखंड में पंगोट आ सकते हैं। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com

Image Credit : canva