नॉर्थ ईस्ट के इन 12 जगहों पर घूमने जरूर जाएं
Smriti Kiran
2022-01-26,21:15 IST
www.herzindagi.com
नॉर्थ ईस्ट इंडिया अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। इसकी नेचुरल ब्यूटी दुनियाभर में फेमस है। यहां सालभर सैलानियों का तांता लगा रहता है।
भारत का स्कॉटलैंड
मेघालय की राजधानी शिलांग को भारत का स्कॉटलैंड कहा जाता है। ये देश का ऐसा पहला ऐसा हिल स्टेशन है, जहां चारों तरफ से जा सकते हैं।
शिलांग
शिलांग में आप मानव निर्मित उमियम झील, हाथी झरना, शिलांग पीक और मावलिननान गांव आदि जगह भी घूम सकते हैं।
युमथांग शहर
सिक्किम के युमथांग शहर को फूलों की घाटी कहा जाता है। वसंत ऋतु के दौरान यहां खिले गुलाब व बुरुंश जैसे सुंदर रंगीन फूल पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।
युकसोम शहर
युकसोम सिक्किम का वो शहर है जिसे ईको-टूरिज्म ग्राम के रूप में जाना जाता है। यहां रथोंग चू नदी, तिब्बती बौद्ध मठ, डुबडी मठ, करटोक मठ जैसे कई रोचक और धार्मिक स्थान हैं।
चेरापूंजी
दुनियाभर में सबसे अधिक बारिश के लिए मशहूर चेरापूंजी की भी अपनी पहचान है। इस शहर में नोहकालीकाई झरना है। इसके अलावा यहां कई गुफाएं भी हैं।
मासिनराम
मासिनराम में कई टॉप हिल स्टेशन हैं। प्राकृतिक खूबसूरती के साथ यहां होने वाली बारिश दुनियाभर में फेमस है।
गंगटोक
गंगटोक शहर अपनी नेचुरल ब्यूटी के लिए जाना जाता है। प्रकृति को नजदीक से देखने के साथ ही यहां पैराग्लाइडिंग, रिवर राफ्टिंग और स्कीइंग जैसे एडवेंचर्स किए जा सकते हैं।
आइजोल
मिजोरम की राजधानी आइजोल नॉर्थ-ईस्ट की खूबसूरत जगहों में अपना नाम कई बार दर्ज करा चुकी है। यहां की प्राकृतिक जगह और संस्कृति लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है।
मणिपुर
मणिपुर का इमा बाजार देखने लायक है। इस बाजार की सभी दुकानदार महिलाएं हैं। इसे मदर्स मार्केट के नाम से भी जाना जाता है।
पेलिंग गांव
सिक्किम का पेलिंग गांव बहुत खूबसूरत है। यहां बर्फ से ढके पहाड़ और चोटियों से दिखने वाले मनोरम दृश्य पर्यटकों को बहुत लुभाते हैं। यह गंगटोक के बाद राज्य का महत्वपूर्ण पर्यटन है।
तवांग शहर
अरुणाचल प्रदेश के तवांग शहर में स्थित मोनैस्ट्री भारत की सबसे बड़ी और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी मोनैस्ट्री है। यह जगह बौद्ध धर्म और कल्चर को जानने के लिए बेस्ट जगह है।
काजीरंगा नेशनल पार्क
असम का काजीरंगा नेशनल पार्क एक सींग वाले गैंडे के लिए जाना जाता है। 2015 के अनुसार, पार्क में करीब 2400 गैंडे हैं। इसके अलावा भी इसमें कई तरह के जीव पाए जाते हैं।
गुवाहाटी
गुवाहाटी शहर प्राचीन हिंदू मंदिरों के लिए जाना जाता है। ब्रह्मपुत्र नदी के किनार बसा यह शहर हिंदू, मुस्लिम और बौद्धों का पवित्र स्थान है।
अगर आप भी नॉर्थ ईस्ट घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इन जगहों पर जरूर जाएं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर करें। साथ ही ऐसी अन्य स्टोरी जानने के लिए क्लिक करें herzindagi.com