कैंपिंग के लिए लद्दाख की बेस्ट जगहें


Smriti Kiran
2022-01-27,13:24 IST
www.herzindagi.com

    कैंपिंग करने के लिए लद्दाख से बेहतर जगह शायद ही कोई होगी। यहां ऊंचे-ऊंचे बर्फ से ढके पहाड़ों को देखना, साथ में दिखती खूबसूरत झील दिल को बाग-बाग कर देती हैं।

    साथ ही यहां कई एडवेंचर एक्टिविटीज भी करने को मिलती हैं, जो कैम्पिंग के मजा को और दोगुना कर देती हैं। आइए जानें यहां के बेस्ट कैंपिंग स्पॉट के बारे में-

पैंगोंग झील में कैंपिंग

    पैंगोंग झील, लद्दाख के सबसे अच्छे और खूबसूरत कैंपिंग साइट्स में से एक है। झील के किनारे सेल्फ कैंपिंग के साथ-साथ कई चीजें मौजूद हैं।

पैंगोंग झील

    3 इडियट्स मूवी में इस झील को आपने भी देखा होगा। यहां पर्यटकों के लिए सारी सुविधाएं दी जाती हैं। कैंपिंग के लिए ये सबसे शानदार जगह है।

त्सोमोरिरी लेक में कैंपिंग

    लद्दाख और तिब्बत के बीच, 4595 मीटर की ऊंचाई पर स्थित त्सोमोरीरी लेक भारत की सबसे बड़ी ऊंचाई वाली झील है। यहां पर कैपिंग करने का मजा ही कुछ और है।

त्सोमोरिरी लेक

    त्सोमोरीरी लेक पैगोंग झील का जुड़वां कहा जाता है। इसके किनारे कई कैंपिंग साइट्स मौजूद हैं, जहां से आपको प्रकृति के सुंदर नजारे भी देखने को मिलेंगे।

नुब्रा घाटी में कैंपिंग

    नुब्रा घाटी त्रि-आर्म घाटी के रूप में भी जानी जाती है, जो कि लद्दाख का एक और बेस्ट कैंपिंग प्लेस है। ये बर्फ से ढके पहाड़ों, महल के खंडहरों और प्राचीन गोम्पों से घिरी हुई है।

नुब्रा घाटी

    यहां कई ऐसे लग्जरी कैंपिंग साइट हैं, जहां ठहरने से जुड़ी सारी सुविधाएं दी जाती हैं। यहां अपना कैंप लगाने का सबसे अच्छा समय जून और सितंबर के बीच का है।

जांस्कर घाटी में कैंपिंग

    लद्दाख की जांस्कर घाटी यहां के सबसे मनमोहक जगहों में से एक है। एडवेंचर प्रेमियों के लिए यह एक प्रमुख आकर्षण है, क्योंकि यहां ट्रैकिंग, हाईकिंग और रिवर राफ्टिंग का मजा ले सकते हैं।

थिकसी मठ में कैंपिंग

    हिमालय के बीच ठहरने के लिए लद्दाख में एक अद्भुत जगह है थिकसी। यहां आप कैंपिंग का पूरा मजा ले सकते हैं। राफ्टिंग, साइकिलिंग, ब्रिज-वॉचिंग और पोलो खेलने जैसी गतिविधियां शामिल हैं।

सिंधु नदी

    प्राकृतिक सुंदरता और अद्भुत नजारों के साथ यह जगह लद्दाख के सबसे बेहतरीन कैंपिंग प्लेस में से एक है। यहां आप ट्रैकिंग का मजा ले सकते हैं।

मार्खा वैली

    यहां पर आप कैंपिंग का शानदार लुत्फ उठा सकते हैं। साथ ही दिन में यहां के हेमिस नेशनल पार्क की यात्रा भी कर सकते हैं।

त्सोकार लेक

    इस झील का पानी काफी साफ है। अगर कैंपिंग करने लद्दाख जा रहे हैं तो इस जगह का आंनद जरूर उठाएं। यहां का स्वच्छ वातावरण आपको मोहित कर देगा।

    अगर आपका भी कैंपिंग करने का मन है तो लद्दाख के इन जगहों पर जरूर जाएं। ट्रैवल से जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए क्लिक करें herzindagi.com