दुनिया के 7 सबसे बड़े रेगिस्तान


Jyoti Shah
07-03-2024, 15:00 IST
www.herzindagi.com

    कई लोगों को रेगिस्तान देखना बहुत पसंद होता है। ऐसे में वे देश-विदेश की अलग-अलग जगहों को एक्सप्लोर करते हैं। इस बीच आपके मन में यह सवाल तो आता ही होगा कि आखिर दुनिया के सबसे बड़े रेगिस्तान कौन से हैं? अगर हां, तो आइए जानें इस बारे में-

अंटार्कटिक ध्रुवीय रेगिस्तान

    इसे दुनिया के सबसे बड़े रेगिस्तानों में से एक माना जाता है। यह विशाल रेगिस्तान 1.42 करोड़ वर्ग किलोमीटर तक फैला हुआ है।

आर्कटिक रेगिस्तान

    दुनिया के सबसे बड़े रेगिस्तानों में आर्कटिक का ठंडा रेगिस्तान भी शामिल है। इसमें कनाडा के ध्रुवीय टुण्ड्रा, ग्रीनलैंड और रूस का बड़ा इलाका आता है।

सहारा रेगिस्तान

    अफ्रीका में मौजूद सहारा रेगिस्तान दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा रेगिस्तान है। इसे दुनिया का सबसे बड़ा गर्म रेगिस्तान भी माना जाता है।

अरब रेगिस्तान

    यह रेगिस्तान पश्चिम एशिया में मौजूद है। अरब रेगिस्तान प्रायद्वीप के 26 लाख वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।

गोबी रेगिस्तान

    मंगोलिया में स्थित यह रेगिस्तान दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा रेगिस्तान है। गोबी रेगिस्तान एक ठंडा रेगिस्तान है, जहां का ज्यादातर भाग चट्टानी है।

पैटागोनिया रेगिस्तान

    यह दक्षिण अमेरिका के अर्जेंटीना और चिली में स्थित है। पैटागोनिया रेगिस्तान 673 हजार वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।

ग्रेट विक्टोरिया रेगिस्तान

    ऑस्ट्रेलिया का यह रेगिस्तान 700 किलोमीटर से अधिक चौड़ा है। ग्रेट विक्टोरिया रेगिस्तान में नमक की झीलें, छोटे पर्वत सूखी घाटियां और पथरीले पठार नजर आते हैं।

    ये दुनिया के सबसे बड़े रेगिस्तानों की सूचि में शामिल हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।