चेहरे को साफ करने और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए हम कई तरह के उपाय करते हैं। कई बार हम आलस या अन्य कारणों की वजह से चेहरे पर साबुन का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन चेहरे पर साबुन का इस्तेमाल करना सही? आइए, जानते हैं-
साबुन लगाना चाहिए या नहीं
चेहरे की स्किन बहुत ही सॉफ्ट होती है। क्योंकि साबुन केमिकल्स से बनाया जाता है। इस लिए इसे चेहरे पर नहीं लगाना चाहिए। यह नुकसानदायक हो सकता है।
साबुन क्यों हैं नुकसानदायक
साबुन में कास्टिक सोडा, आर्टिफिशियल फ्रेगनेंस, सोडियम सल्फेट आदि पाए जाते हैं। यह स्किन के लिए अच्छे नहीं होते हैं। इस वजह से चेहरे पर इसे लगाने से बचना चाहिए।
स्किन इंफेक्शन
साबुन में एल्कालाइ होता है, जो स्किन के पीएच लेवल को बिगाड़ सकता है। इससे स्किन इंफेक्शन की समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है।
ड्राइनेस की समस्या
साबुन चेहरे पर इस्तेमाल करने से ड्राइनेस की समस्या हो सकती है। इससे स्किन में रूखापन बढ़ जाता है और चेहरे की नमी खत्म हो जाती है।
झुर्रियों की समस्या
साबुन का इस्तेमाल स्किन को रुखा और बेजान बना देता है। इसके रोजाना इस्तेमाल से स्किन बढ़ी नजर आने लगती है। साथ ही यह झुर्रियों को बढ़ा सकता है।
स्किन हो सकती है खराब
साबुन के इस्तेमाल से स्किन संबंधित कई तरह की समस्या हो सकती है। इससे एक्ने की समस्या भी बढ़ सकती है। इसलिए इसे चेहरे पर लगाने से बचना चाहिए।
कैसे साफ करें चेहरा
चेहरे को साफ करने के लिए आप नेचुरल इंग्रेडिएंट्स से बने फेस वॉश का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह चेहरे की स्किन को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
चेहरे पर आप भी साबुन का इस्तेमाल करने से बचें। स्टोरी अच्छी लगी है, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।