करंज एक औषधीय पेड़ हैं, जिसके पत्ते, बीज, लकड़ी सभी इस्तेमाल किए जाते हैं। करंज के पेड़ से प्राप्त होने वाला तेल भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। आइए, आज हम आपको करंज तेल से स्किन और बालों को मिलने वाले फायदों के बारे में बताएंगे -
बालों का झड़ना करे कम
करंज का तेल बालों की जड़ों को मजबूत करके स्कैल्प को हेल्दी करता है। इससे बालों का झड़ना कम हो सकता है।
बालों के रोम बनाएं मजबूत
करंज तेल में मौजूद पोषक तत्व बालों के रोम को मजबूत करता है। इससे उनके डैमेज होने के चांसिज कम हो जाते हैं।
डैंड्रफ से निजात
अगर आप डैंड्रफ की समस्या से परेशान हैं, तो करंज का तेल आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सिडेंट्स डैंड्रफ से निजात दिला सकते हैं।
स्कैल्प को दे पोषण
करंज तेल में लिनोलिक और ओलिक एसिड पाए जाते हैं, जो स्कैल्प को गहराई से पोषण देने का काम करते हैं।
ब्लड सर्कुलेशन
करंज तेल में करंजिन नामक एंजाइम पाया जाता है। यह स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है, जिससे बाल मजबूत और तेजी से बढ़ने लगते हैं।
बाल बनेंगे सेहतमंद
करंज के तेल में पौष्टिक गुण मौजूद होते हैं। ये बालों को सॉफ्ट और शाइनी बनाने में मदद कर सकता है।
कैसे बनाएं करंज तेल
करंज के बीजों का छिलका उतारकर उसे साफ कर लें। इसे थूहर के पत्तों के रस की भावना दें। इसके बाद इसे धूप में सुखाकर उसका तेल निकाल लें।
आप भी करंज का तेल लगाकर इन समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com।