1 चम्मच बेसन हल कर सकता है आपकी ये तीन समस्याएं


Shruti Dixit
04-04-2023, 12:53 IST
www.herzindagi.com

    बेसन का इस्तेमाल सिर्फ खाने के लिए नहीं किया जाता। उसे तो ब्यूटी के लिए भी एक अच्छा एक्सफोलिएंट माना जाता है। ऐसे में क्यों ना हम बेसन से जुड़े कुछ हैक्स का जिक्र करें? 1 चम्मच बेसन आपकी कितनी हेल्प कर सकता है, जानें।

चेहरे की तीन समस्याओं के लिए बेसन

    बेसन का काम चेहरे की तीन समस्याओं को हल करना है। एक्सफोलिएंट होने के कारण यह ब्लैकहेड्स की समस्या, ऑयली टी-जोन की समस्या, चेहरे के डल होने की समस्या से छुटकारा दिला सकता है।

चेहरे की खोई रंगत लौटाने के लिए

    बेसन और एलोवेरा आपकी टैनिंग की समस्या और सनबर्न की समस्या को कम कर सकता है। अधिकतर चेहरे के डल होने का कारण यही होता है।

क्या करें?

    1 चम्मच बेसन, 2 चम्मच एलोवेरा जेल लें। इन दोनों को मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं और फिर इसे सूखने दें। एक बार ये सूख जाए तो फिर इसे ठंडे पानी से धो लें। इसे हफ्ते में तीन बार किया जा सकता है और ये आपके चेहरे की रौनक लौटाने में मदद कर सकता है।

ब्लैकहेड्स के लिए बेसन का फेस पैक

    ब्लैकहेड्स और व्हाइट हेड्स के लिए बेसन के साथ पपीते का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे आपका चेहरे बहुत ही अच्छी तरह से एक्सफोलिएट होगा।

क्या करें?

    चार-पांच पके पपीते के पीस, 1 चम्मच बेसन, गुलाब जल लेकर अच्छे से मिक्स करें। पेस्ट वाली कंसिस्टेंसी बनाएं और इसे चेहरे पर लगाएं। सूखने के बाद हल्की नम उंगलियों से छुड़ाएं और फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

ऑयली टी-जोन के लिए बेसन का इस्तेमाल

    1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी, 1 चम्मच बेसन, गुलाब जल मिलाकर पेस्ट जैसी कंसिस्टेंसी बनाएं। इसे चेहरे पर लगाकर सूखने दें और फिर ठंडे पानी से धो लें।

मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं

    सभी फेस पैक लगाने के बाद आप मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं। बिना इसके स्किन पर झुर्रियां जल्दी पड़ेंगी।

    अगर आपको DIY नुस्खे सूट नहीं करते, तो पैच टेस्ट के बाद ही इन्हें चेहरे पर लगाएं। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें herzindagi.com से।