सर्दी जुकाम में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, पड़ सकता है भारी
Preeti Sharma
25-11-2023, 13:10 IST
www.herzindagi.com
सर्दियों के मौसम में सर्दी और जुकाम होना बहुत लाजमी हैं। ऐसे में गलत चीजों के सेवन से यह दिक्कत और बढ़ जाती है। इस वजह खांसी या जुकाम होने पर खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। फेमस न्यूट्रिशनिस्ट शोनाली सभरवाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि सर्दी, जुकाम में किन चीजों को नहीं खाना चाहिए।
मीठी चीजें
खांसी या जुकाम होने पर मीठी चीजों के सेवन से बचें। अगर आप खाने के साथ कम मीठा खाते हैं तो यह ज्यादा दिक्कत नहीं करेगा।
दूध
दूध या उससे बनी चीजों में म्यूक की मात्रा ज्यादा होती है। जिस वजह से यह लंग्स को चिपचिपा बना देते हैं। इसलिए कफ और खांसी से बचने के लिए इसका सेवन करने से बचें।
केला
अगर आपको खांसी जुकाम हुआ है, तो ऐसे में आपको सिट्रिक फूड्स से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। इस दौरान केले का सेवन न करें। क्योंकि इसमें मौजूद म्यूकस जुकाम को और बढ़ा सकता है।
मसालेदार खाना
सर्दी जुकाम होने पर मसालेदार खाना इस समस्या को और बढ़ा सकता है। इससे आपको पेट में जलन या नाक से पानी आने की समस्या देखने को मिल सकती है।
चावल
सर्दी जुकाम होने पर चावल खाना नुकसानदायक हो सकता है। क्योंकि चावल की तासीर ठंडी होती है। जिस वजह से इसे खाने से मना किया जाता है।
पपीता
सर्दी जुकाम में पपीता खाना नुकसानदायक हो सकता है। इससे आपको साइनस की दिक्कत हो सकती है। इसलिए इसे खाने से बचें।
अखरोट
अखरोट को खांसी और जुकाम में खाना सेहत के लिए सही नहीं होता है। यह गले में खराश का कारण भी बन सकता है।
सर्दी या जुकाम होने पर आप भी इन चीजों के सेवन से बचें। स्टोरी अच्छी लगी है, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।