Laung का तेल नाभि में लगाने से क्या फायदा होता है?


Jyoti Shah
04-11-2024, 10:00 IST
www.herzindagi.com

    लौंग का तेल हमें शरीर से जुड़ी कई समस्याओं से राहत दिलाने में फायदेमंद साबित होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे नाभि में डालने से भी कई प्रकार के फायदे मिलते हैं? अगर नहीं, तो चलिए जानते हैं कि लौंग का तेल नाभि में डालने से क्या फायदे मिलते हैं।

एसिडिटी से राहत

    नाभि में लौंग तेल डालना पाचन के लिए फायदेमंद साबित होता है। अगर आपको एसिडिटी की समस्या है, तो इस तेल की कुछ बूंदें नाभि पर लगाने से आपकी परेशानी कम हो सकती है।

अस्थमा में फायदेमंद

    लौंग का तेल नाभि में लगाना अस्थमा के मरीजों के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है। इससे सांस लेने में होने वाली परेशानी को कम किया जा सकता है।

जोड़ों के दर्द से राहत

    अगर आप जोड़ों के दर्द से परेशान हैं, तो लौंग का तेल नाभि में लगा सकती हैं। ऐसा रात में सोते समय करें। इससे घुटनों के दर्द से काफी राहत मिलती है।

स्किन के लिए अच्छा

    लौंग का तेल नाभि में डालना सेहत के साथ-साथ स्किन के लिए भी फायदेमंद साबित होता है। इससे त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिलती है।

आंखों से जुड़ी समस्याओं से राहत

    नाभि में सरसों का तेल डालने से आंखों के काफी फायदा मिलता है। इसकी मदद से आंखों की रेडनेस, जलन और सूजन को कम किया जा सकता है।

पेट दर्द और जलन से राहत

    अगर आपको पेट में दर्द या जलन की समस्या रहती है, तो नाभि में लौंग के तेल की कुछ बूंदें रात में लगा सकती हैं। इससे पेट से जुड़ी परेशानियों से राहत मिलती है।

मुंहासे होंगे कम

    चेहरे पर मौजूद मुंहासों को कम करने के लिए नाभि में लौंग का तेल लगाया जा सकता है। साथ ही, इससे फेस से रिंकल्स भी कम हो सकते हैं।

    नाभि में लौंग का तेल लगाना फायदेमंद साबित हो सकता है। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।