लिवर शरीर में मौजूद सबसे बड़े और बेहद जरूरी अंगों में से एक है। शरीर में मौजूद विषाक्त केमिकल्स और अन्य विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के लिए लिवर का सबसे महत्वपूर्ण काम होता है। कई बार लिवर में इंफेक्शन हो जाता है, जिसका पता तक नहीं लगता, लेकिन कुछ लक्षणों से इस इंफेक्शन का पता लगाया जा सकता है। आइए जानें लिवर इन्फेक्शन से क्या दिक्कत होती है?
पेट में सूजन और दर्द
लिवर इन्फेक्शन होने पर शुरुआत में आपको पेट में लगातार दर्द और सूजन की समस्या हो सकती है। इसे आपको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
पीलिया रोग
पीलिया लिवर से ही जुड़ा एक रोग है। यदि किसी के लिवर में दिक्कत होती है, तो उसे पीलिया हो सकता है। लिवर इंफेक्शन होने पर पीलिया बार-बार होता है।
खुजली की दिक्कत
लिवर इन्फेक्शन की समस्या में स्किन पर खुजली और रैशेज सबसे कॉमन हैं। लिवर इंफेक्शन होने पर स्किन से जुड़ी दिक्कतें होने लगती हैं।
पेशाब का रंग बदलना
लिवर में खराबी का एक संकेत पेशाब का रंग बदलना भी है। पेशाब के रंग में बदलाव होने पर आपको डॉक्टरी सलाह जरूर लेनी चाहिए।
भूख न लगना
लिवर इंफेक्शन होने पर भूख भी कम होने लगती है। लिवर का एक काम शरीर में जाने वाले भोजन को सही ढंग से पचाने में मदद करना होता है। ऐसे में पाचन खराब हो जाता है।
उल्टी आना
यदि आपको बार-बार उल्टी या मितली की समस्या हो रही है, तो इसके पीछे लिवर का इंफेक्शन हो सकता है। इसकी वजह से भी उल्टी बार-बार आती है।
लिवर इंफेक्शन से कैसे बचें?
लिवर इंफेक्शन से बचने के लिए आपको प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। इसके सेवन से लिवर की हेल्थ खराब होती है।
लिवर इंफेक्शन होने पर आपको भी ये लक्षणों नजर आ सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com