सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने के नुकसान


Jyoti Shah
17-07-2023, 14:38 IST
www.herzindagi.com

    कहा जाता है कि सुबह एक गिलास गुनगुना पानी पीना सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है, लेकिन उससे ज्यादा इसका सेवन करने से कई परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि ज्यादा गुनगुना पानी पीने से आपकी सेहत पर क्या प्रभाव पड़ सकता है।

इसोफेगस को नुकसान

    सुबह-सुबह गर्म पानी पीने से इसोफेगस को नुकसान पहुंच सकता है। इस नली में छोटे-छोटे दाने निकलने की वजह से दर्द और जलन की समस्या हो सकती है।

मल सूखने की समस्या

    गुनगुने पानी का ज्यादा सेवन करने से आपका मल भी सूख सकता है और कब्ज की समस्या पैदा हो सकती है। ऐसे में खाली पेट ज्यादा गुनगुना पानी नहीं पीना चाहिए।

डिहाइड्रेशन

    गर्म पानी पूर्णनता का अहसास नहीं देती, जिससे शरीर में पानी की कमी हो सकती है। इसके साथ ही पैरों में दर्द और होंठ भी सूख सकते हैं।

पाचन तंत्र पर असर

    सुबह एक गिलास से ज्यादा गर्म पानी पीने से आपका पाचन तंत्र बिगड़ सकता है। साथ ही पेट के पीएच और गुड बैक्टीरिया को नुकसान पहुंच सकता है।

किडनी पर असर

    कहा जाता है की गर्म पानी से किडनी पर सामान्य से ज्यादा जोर पड़ता है। ऐसे में किडनी को नॉर्मल तरीके से फंक्शन करने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

नींद की समस्या

    सुबह के साथ ही रात में सोते समय गर्म पानी पीने से आपको अनिद्रा की समस्या हो सकती है। ऐसे में आपको इसका अधिक सेवन करने से बचना चाहिए।

गला सूखना

    कई बार सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने से गला सूखने की समस्या हो जाती है। इसका सेवन करने के बाद भी यह महसूस नहीं होता कि आपने पानी पिया भी है या नहीं।

    रोजाना खाली पेट ज्यादा गुनगुना पानी पीने से बचना चाहिए। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो लाइक और शेयर करें इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।