एक जादुई तेल, जिससे मालिश करके दूर हो जाएगा बदन दर्द
Lakshita Negi
21-11-2024, 10:25 IST
www.herzindagi.com
शरीर में दर्द आजकल बहुत ही आम हो चुका है। खराब लाइफस्टाइल के कारण कम उम्र से ही लोगों को बदन दर्द की परेशानी होने लग जाती हैं। शरीर के दर्द को बिना दवाई के भी आप सही कर सकते हैं। आज हम आपको एक ऐसे तेल के बारे में बताएंगे जो आपको हर दर्द से आराम दिलाएगा।
जैतून का तेल (OLIVE OIL)
जैतून का तेल न केवल खाना बनाने के लिए बल्कि आपके शरीर के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। इसका इस्तेमाल आप अपनी स्किन के लिए भी कर सकते हैं। इसकी मदद से आप शरीर में होने वाले दर्दों से बड़ी आसानी से छुटकारा पा सकते हैं।
त्वचा के लिए जैतून का तेल
जैतून के तेल को कई महंगे कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स में भी इस्तेमाल किया जाता है। इसमें विटामिन E और एंटी-ऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं जो, त्वचा को डीपली मॉइस्चराइज करते हैं और स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाते हैं।
जैतून तेल मालिश के फायदे
जैतून के तेल से मालिश करने पर स्किन से डेड सेल्स हटती हैं और नई सेल्स पैदा होती हैं। जिससे स्किन नेचुरली ग्लोइंग और ब्राइट लगती है।
ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है
जैतून के तेल से मालिश करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता हैं जो ऑक्सीजन और पोषक तत्वों को हमारी बॉडी सेल्स तक पहुंचाने में मदद करता है।
एंटी-एजिंग गुण
इस तेल में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। जिससे चेहरे पर झुर्रियों और फाइन लाइन्स को कम करने में मदद करता हैं।
स्ट्रेस कम करने के लिए
जैतून के तेल की मालिश से शरीर और मन को आराम मिलता हैं। मालिश से शरीर की मसल्स रिलैक्स होती हैं और थकान दूर होती हैं।
स्किन इंफेक्शन के लिए फायदेमंद
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट अबरारा मुल्तानी ने बताया कि जैतून का तेल खुजली, एक्जिमा और सोरायसिस जैसे स्किन इंफेक्शन को कम करने में भी मदद करता है।
हड्डियों और जोड़ों के दर्द के लिए
जैतून तेल की मालिश जोड़ों के दर्द, गठिया और मसल्स के खिंचाव को कम करने में मदद करती है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण इसे और असरदार बनाते हैं।
हमेशा स्वस्थ और तंदुरुस्त रहने के लिए जैतून के तेल की मालिश करें। अगर आपको हमारी स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए herzindgi.com पर क्लिक करें।