कब्ज और डायरिया से लेकर कई समस्याओं का काल है यह सफेद चीज


Pragati Pandey
30-07-2025, 18:00 IST
www.herzindagi.com

    इसबगोल का सेवन करने से पेट से संबंधित कई प्रकार की समस्याओं को कम करने में काफी मदद हो सकता है। इसकी तासीर ठंडी होती है, जो पेट को ठंडा रखने में मदद कर सकती है। ऐसे में आज इस खबर में हम आपको बताएंगे कि किन समस्याओं में कैसे लेना सही हो सकता है।

इसबगोल के फायदे

    सबसे पहले आपको बता दें कि इसबगोल को सीलियम हस्क भी कहा जाता है। आयुर्वेद में इसका काफी महत्व होता है। इसका सेवन करने से वात और पित्त की समस्याएं कम हो सकती हैं।

दस्त होगा कम

    अगर आपको बार-बार दस्त होने की समस्या होती है, तो आप इसबगोल का सेवन कर सकते हैं। इसका सेवन करने के लिए आप दही का इस्तेमाल कर सकते हैं। दही में इसको मिलाकर आप खा सकते हैं। इससे दस्त कम हो सकता है।

कब्ज से आराम

    अगर आपको अक्सर कब्ज की समस्या होती है,  तो आप इसबगोल का सेवन कर सकते हैं। इसका सेवन करने के लिए आप गुनगुने गर्म दूध का प्रयोग कर सकते हैं। गर्म दूध में इसबगोल का सेवन करने से आपका पेट साफ हो सकता है।

पाइल्स में आराम

    अगर आपको पाइल्स की समस्या हो, तो आप इसबगोल का सेवन कर सकते हैं। इसका सेवन करने के लिए आप गुनगुने दूध में इसे मिलाकर ले सकते हैं। इससे आपको पाइल्स में आराम मिल सकता है।

गट हेल्थ के लिए फायदेमंद

    अगर आपको अपने गट हेल्थ को अच्छा रखना हो, तो आप इसबगोल का सेवन कर सकते हैं। गट हेल्थ को सही करने के लिए आप पानी में भी इसबगोल को मिलाकर ले सकते हैं।

पाचन होगा बेहतर

    अगर आपका पाचन अक्सर खराब रहता है, तो इसबगोल का सेवन कर सकते हैं। इसका सेवन करने के लिए आप दूध या पानी किसी भी चीज में मिलाकर ले सकते हैं। यह पाचन को सही करने में मदद कर सकता है।

    इसबगोल का सेवन करने के लिए आप इन टिप्स को अपना सकते हैं। यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। डाइट में शामिल करने से पहले आप डॉक्टर की राय जरूर लें। खबर पसंद आई हो, तो शेयर करें। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए herzindagi.com से जुड़े रहें।

Image Credit : herzindagi.com