दूध के साथ कच्चे अंडे का सेवन करना कितना सही? जानें
Jyoti Shah
29-12-2023, 17:00 IST
www.herzindagi.com
कई लोग अपनी फिटनेस को बरकरार रखने के लिए रोजाना सुबह या शाम के समय दूध के साथ कच्चे अंडे का सेवन करते हैं। ऐसे में आपके मन में यह सवाल तो आता ही होगी कि क्या ऐसा करना सही है? अगर हां, तो आइए जानते हैं की कच्चा अंडा दूध के साथ पीना चाहिए या नहीं।
कच्चा अंडा
अंडे को पकाकर खाने से उसमें पाए जाने वाले न्यूट्रिएंट्स की मात्रा कम हो जाती है। वहीं, अगर आप इसे कच्चा खाते हैं, शरीर से जुड़े कई लाभ मिलते हैं।
दूध
इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन-डी, विटामिन-बी12 और पोटेशियम की पर्याप्त मात्रा मौजूद होती है। ऐसे में दूध का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
दूध और कच्चा अंडा
इन दोनों का सेवन एक साथ सुबह के समय किया जा सकता है। इससे शरीर में जमा एक्स्ट्रा चर्बी को कम करने में मदद मिलती है।
इस बात का रखें ख्याल
दूध में कच्चा अंडा मिलाकर पीना कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। ऐसे में एक्सपर्ट की राय लेने के बाद ही इसका सेवन करना चाहिए।
बालों के लिए अच्छा
कच्चे दूध और अंडे में कई प्रकार के पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो बालों का झड़ना कम कर सकते हैं। साथ ही, इससे बालों को हेल्दी बनाए रखने में भी मदद मिलती है।
मांसपेशियां मजबूत बनाए
इन दोनों में अच्छी मात्रा प्रोटीन मौजूद होता है। ऐसे में दूध और कच्चा अंडा पीने से मांसपेशियों को मजबूत बनाने में सहायता मिलती है।
स्ट्रेस करे दूर
दिनभर अपना मूड अच्छा बनाए रखने के लिए आप दूध में कच्चा अंडा मिलाकर पी सकते हैं। इससे स्ट्रेस को कम करने में भी मदद मिलती है।
जरूरत से ज्यादा कच्चे अंडे और दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।