बिना प्रेग्नेंट हुए पीरियड कितना लेट हो सकता है?


Jyoti Shah
10-02-2025, 06:30 IST
www.herzindagi.com

    आमतौर पर पीरियड साइकिल 28 दिनों की होती है। हर महिला के लिए यह अलग-अलग भी हो सकती है। ऐसे में पीरियड साइकिल 21 से 35 दिनों तक का हो सकता है। लेकिन कुछ महिलाओं को कई बार लंबे समय तक पीरियड्स नहीं आते हैं। ऐसे में उनके मन में यह सवाल आता है कि बिना प्रेग्नेंट हुए पीरियड कितना लेट हो सकता है? आज हम इसी बारे में जानेंगे मेडी कवर हॉस्पिटल, नवी मुंबई की सीनियर कंसल्टेंट ऑब्सटेट्रिशियन, गायनोलॉजिस्ट, लेप्रोस्कोपिस्ट और इनफर्टिलिटी स्पेशलिस्ट डॉ कल्पना गुप्ता से।

पीरियड में 2-3 दिन की देरी

    अगर आपको पीरियड आने में 2 या 3 दिन की देरी होती है, तो यह आम बात हो सकती है। जैसे कि एक महीने में 10 तारीख को पीरियड आना और फिर, अगले महीने 12 या 13 तारीख को पीरियड आना।

28 दिनों का पीरियड साइकिल

    2 या 3 दिन की देरी होने का मतलब यह होता है कि आपका पीरियड साइकिल 28 दिनों का है। ऐसे में यह ज्यादा घबराने की बात नहीं होती है। ऐसा गलत खानपान के चलते भी हो सकता है।

40 दिनों से ज्यादा पीरियड न आना

    जब किसी महिला को पीरियड की पिछली तारीख से अगले 40 दिनों तक पीरियड नहीं आते हैं, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ज्यादातर इसे प्रेग्नेंसी का संकेत माना जाता है, लेकिन ऐसा कई कारणों के चलते हो सकता है।

बिना प्रेग्नेंट हुए पीरियड लेट होना

    किसी महिला को बिना प्रेग्नेंट हुए 6 हफ्ते या उससे ज्यादा समय तक भी लेट पीरियड्स आ सकते हैं। ऐसा मेनोपॉज होने पर या पीरियड्स शुरू होने पर भी हो सकता है।

पीरियड लेट होने के कारण

    मेनोपॉज न होने पर या पीरियड्स की शुरुआत न होने पर भी अगर आपको पीरियड्स लेट आ रहे हैं, तो ऐसा गलत डाइट, ज्यादा तनाव आदि के चलते हो सकता है।

वजन बहुत ज्यादा कम होना

    अगर आपका वजन जरूरत से ज्यादा कम है, तो पीरियड्स 40 दिन या उससे ज्यादा लेट भी हो सकते हैं। ऐसा बॉडी फैट सही नहीं होने के कारण हो सकता है।

मोटापा और स्ट्रेस

    बिना प्रेग्नेंट हुए 6 हफ्तों या उससे ज्यादा दिनों तक पीरियड्स न आने का कारण मोटापा हो सकता है। साथ ही, बहुत ज्यादा स्ट्रेस लेने के चलते भी पीरियड्स अनियमित हो सकते हैं।

    बिना प्रेग्नेंट हुए भी पीरियड लंबे समय तक लेट हो सकते हैं। ऐसे में आपको डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।

Image Credit : canva.com, freepik.com