आंवला कई गुणों से भरपूर होता है। ऐसे में इसका सेवन करना सेहत और बालों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक फल बिल्कुल आंवले की तरह ही दिखता है, जो सेहत के लिए बहुत लाभकारी साबित होता है। अगर नहीं, तो चलिए जानें इस फल के बारे में-
स्टार गूसबेरी
आंवले की तरह दिखने वाले इस फल स्टार आंवला या स्टार गूसबेरी के नाम से जाना जाता है। यह आंवले से कम कड़वा और ज्यादा खट्टा होता है जो छोटे आकार में मिलता है।
स्टार गूसबेरी के गुण
यह फल विटामिन-सी, पोटेशियम, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। ये सभी पोषक तत्व हमारे शरीर के लिए जरूरी होते हैं।
पाचन के लिए फायदेमंद
स्टार गूसबेरी में मौजूद पोषक तत्व पाचन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। साथ ही, यह आपको पेट से जुड़ी कई समस्याओं से राहत दिला सकता है।
तनाव करे कम
इस फल का सेवन करने से तनाव को कम करने में मदद मिलती है। साथ ही, मूड को बेहतर बनाने में भी सहायक साबित होता है।
स्किन के लिए फायदेमंद
स्टार आंवला विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। ऐसे में इस फल को खाने से स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है।
वजन घटाने में मददगार
अगर वेट लॉस करना चाहती हैं, तो अपनी डाइट में स्टार गूसबेरी को शामिल कर सकती हैं। यह ओवरईटिंग से बचाने में मदद करता है।
कैसे करें स्टार गूसबेरी का सेवन?
इसे आप चटनी, अचार, जूस और कैंडी के रूप में अपनी डाइट में शामिल कर सकती हैं। इसके अलावा, महिलाएं स्टार गूसबेरी को नमक और मिर्च के साथ भी खाती हैं।
स्टार गूसबेरी का सेवन करने से पहले एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर लें। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।