शीशम के पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। इन पत्तों का सेवन करने से कई तरह के रोगों का खतरा कम हो जाता है। इसमें औषधीय गुण पाए जाते हैं। शीशम के पत्तों का रस पीने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। आइए पतंजलि के आचार्य श्री बालकृष्ण जी से जानें शीशम के पत्ते का रस पीने के 7 फायदे-
पीरियड क्रैंपस से राहत
पीरियड के दौरान होने वाले दर्द में शीशम के पत्तों का रस पीने से राहत पहुंचती है। इसका रस पीने से पेट में होने वाले खिंचाव से आराम मिलता है।
मुंह के छालों से राहत
इससे मुंह में होने वाले अल्सर से भी राहत मिलती है। इसके पत्तों का रस पीने से पेट की गर्मी कम होती है और छालों से राहत मिलती है।
स्किन के लिए फायदेमंद
शीशम के पत्ते का रस पीने से स्किन प्रॉब्लम से भी राहत मिल सकती है। इसके सेवन से आपको खुजली, स्किन रैश और एक्ने से राहत मिल सकती है।
लिकोरिया से राहत
जिन महिलाओं को श्वेत या ब्लड लिकोरिया की समस्या रहती है, उनकों रोजाना शीशम के पत्तों का रस पीना चाहिए। इससे इस समस्या से आराम मिलता है।
खून की कमी दूर करे
शीशम के पत्ते का रस पीने से शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा में सुधार आता है। इसके सेवन से खून की कमी दूर होती है।
पेट की जलन दूर करे
अक्सर पाचन की समस्या से परेशान लोगों को पेट में जलन की शिकायत रहती है। ऐसे में आपको शीशम के पत्तों का रस पीना चाहिए। इसकी तासीर ठंडी होती है, जो पेट को ठंडक देती है।
पेशाब की जलन दूर करे
मूत्र संबंधी रोगों में शीशम के पत्ते काफी काम आते हैं। इन पत्तों का रस पीने से पेशाब में होने वाली जलन और बार-बार पेशाब आने की समस्या में आराम मिलता है।
शीशम के पत्ते का रस पीने से आपको भी ये लाभ मिल सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com