क्या आप एक साल की राजकुमारी के लिए खास तोहफे की तलाश कर रहे हैं, लेकिन समझ नहीं आ रहा कि उसे क्या दिया जाए? चिंता की बात नहीं है क्योंकि यह उलझन आम बात है। एक साल की उम्र ऐसी होती है जब बच्ची धीरे-धीरे चलना, बोलना और चीजों को समझना शुरू करती है; ऐसे में उसका तोहफा भी खास होना जरूरी है। इस उम्र की बेटियों के लिए ऐसे तोहफे सबसे अच्छे होंगे जो उसके लिए सुरक्षित हों और साथ-साथ मानसिक व शारीरिक विकास में भी मदद करें। तोहफा ऐसा होना चाहिए जिसके साथ वो खेल-खेल में रोज नई चीजें सीखे और चीजों को लेकर उसकी जिज्ञासा भी बढ़ती रहे। आपके खास तोहफे के साथ बच्ची सुरक्षित तरह से खेल सकेगी और बढ़ती उम्र में माता-पिता भी उसकी कई सारी यादों को संजोकर रख पाएंगे। डालिए नजर कुछ विकल्पों पर-
1 साल की राजकुमारी के लिए गिफ्ट, जिनके साथ बनेंगी बचपन की प्यारी यादें!
लर्निंग टॉयज, म्यूजिक वाले खिलौनें, राइड-ऑन स्कूटर और ट्राई-साइकिल जैसी चीजें एक साल की बच्ची को तोहफे में देने के लिए काफी अच्छी पसंद होंगी। इनकी मदद से वो खेलते-खेलते रोज कुछ नया सीखेगी और उसका मानसिक व शारीरिक विकास भी बेहतर होगा। इन गिफ्ट को बच्ची 2-3 साल तक की उम्र तक इस्तेमाल कर सकेगी।

Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Intex Plastic Whale Spray Pool, Multi Color
क्यों रहेगा अच्छा गिफ्ट?
- छोटे बच्चों को पानी से खेलने में अलग ही मजा आता है, और उनके इस मजे को दोगुना करेगा यह पूल। इसे घर के बाथरूम, छत पर या गार्डन में सेटअप किया जा सकता है और इसमें लंबे समय तक बच्ची खुशी-खुशी खेल पाएगी।
- इसमें खेलने से उसके मन में पानी को लेकर डर भी नहीं रहेगा और बड़े होकर वो सामान्य स्विमिंग पूल में जाने से नहीं डरेगी। पूल की तरह इस्तेमाल न होने पर भी इसमें ऐसे ही बैठकर वो अपने अन्य खिलौनों के साथ भी खेल सकती है।
मुख्य खासियतें
- आकर्षक मल्टीकलर डिजाइन
- त्वचा के लिए सुरक्षित मटेरियल
कमी
- ज्यादा हवा नहीं भरी जा सकती है।
01Storio Rabbit Baby Ride-On Car Toy
क्यों रहेगा अच्छा गिफ्ट?
- इस कार टॉय पर बैठकर बच्ची बिना किसी परेशानी के घंटों खेल सकेगी और कोई नोकीला किनारा न होने की वजह से यह पूरी तरह से सुरक्षित तोहफा रहेगा। इसके साथ खेलते समय बच्ची की पीठ को भी सहारा मिलेगा, जिससे आसानी से गिरने का खतरा नहीं होगा।
- फिर चाहे बच्ची को घर के अंदर खेलना हो या पार्क में इस खिलौनें को कहीं भी आसानी से लेकर जाया जा सकता है। इसके साथ वो आसानी से 2 साल की होने तक खेल पाएगी और साथ-साथ कई तरह की मोटर स्किल भी बेहतर बनेंगी। यह तोहफा लंबे समय तक उपयोगी रहेगा।
मुख्य खासियतें
- सीट के नीचे स्टोरेज बॉक्स
- पुश हैंडल
कमी
- बॉडी ज्यादा टिकाऊ नहीं है।
गिफ्ट, फैशन, ब्यूटी, डेकोर और उपकरणों समेत कई अन्य प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी योर पिक्स पर
02Mommers Xylophone Musical Educational Toy for Kid
क्यों रहेगा अच्छा गिफ्ट?
- ऐसा कहा जाता है कि म्यूजिक और धुनें बच्चे के मानसिक विकास के लिए काफी अच्छी होती हैं, ऐसे में यह खिलौना काफी उपयोगी तोहफा साबित होगा। इसके साथ एक साल की बच्ची न सिर्फ खुशी-खुशी खेलेगी बल्की तरह-तरह की आवाजों और रंगों को लेकर भी उसकी समझ बढ़ेगी।
- यह तोहफा सुरक्षित होने के साथ-साथ बच्ची के स्क्रीन टाइम को भी कम करने में मदद करेगा। इसकी तरह-तरह की आवाजें उसका ध्यान बटाए रखेंगी और मोबाइल या टीवी पर उसे कार्टून नहीं दिखाना पड़ेगा। 3 साल की उम्र तक इसके साथ खेला जा सकता है।
मुख्य खासियतें
- नॉन-टॉक्सिक मटेरियल
- बैटरी की जरूरत नहीं होगी।
कमी
- प्लास्टिक बॉडी आसानी से टूट सकती है।
03TEC TAVAKKAL Montessori 7 in 1 Baby Sensory Toy for Kids
क्यों रहेगा अच्छा गिफ्ट?
- एक साल की बच्ची को धीरे-धीरे शेप व रंगों को समझाने और उसकी मोटर स्किल्स के विकास के लिए यह खिलौना काफी अच्छा गिफ्ट साबित होगा। सुरक्षित मटेरियल और डिजाइन वाले इस टॉय में 7 अलग-अलग तरह की ऐक्टिविटी शामिल हैं जो बच्ची के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा देते हुए उसे नई-नई चीजें सीखने में मदद करेंगी।
- खेल-खेल में उसके हाथों की ग्रिप मजबूत होगी और साथ-साथ स्क्रीन टाइम भी कम होगा। इसका हर हिस्सा मुलायम मटेरियल से बना है, जिस वजह से उसके नाजुक हाथ सुरक्षित रहेंगे और चीजों को आसानी से समझने की उसकी क्षमता बढ़ेगी।
मुख्य खासियतें
- 3 चैलेंज लेवल
- मल्टी टेक्श्चर शेप
कमी
- कुछ हिस्से आसानी से टूट सकते हैं।
04Kidsmate Junior Tricycle for Kids with Parental Control
क्यों रहेगा अच्छा गिफ्ट?
- मुलायम कुशन वाली इस साइकिल को एक साल की बच्ची काफी आरामदायक तरह से चला सकेगी और हाथों-पैरों पर उसका ताल-मेल भी बेहतर बनेगा। इसमें लगी सीट बेल्ट उसकी सुरक्षा का पूरा ख्याल रखेगी और उसके गिरने का खतरा नहीं रहेगा।
- पार्क में खेलने जाने के दौरान इसकी बास्केट में बच्ची के खिलौनें, पानी की बोतल व स्नैक्स को रखा जा सकता है; जिससे खेलते समय लगने वाली भूख-प्यास की चिंता नहीं रहेगी। वहीं, अगर बच्ची पैडल नहीं चला पा रही है तो पीछे की तरफ दिया गया हैंडल माता-पिता के काफी काम आएगा जिसकी मदद से इसे आसानी से धक्का देकर चलाया जा सकता है।
मुख्य खासियतें
- EVA रबर पहिए
- फोल्डेबल फुटरेस्ट
कमी
- फ्रेम की क्वालिटी अच्छी नहीं है।
अपनों के लिए खास पर मिलेंगे हर किसी के लिए प्यारे तोहफे
05
हमारे मूल मूल्य
स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं
हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।
भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता
हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।
पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स
हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।
इन्हें भी पढ़ें:
पहली बार मां बनने वाली महिलाओं के लिए खास रहेंगे ये गिफ्ट और प्रेगनेंसी होगी यादगार!
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- एक साल की बच्ची को कपड़ों के अलावा क्या तोहफे दिए जा सकते हैं?एक साल की बच्ची के लिए कपड़ों के अलावा कई बेहतरीन तोहफे चुने जा सकते हैं, जो उसके विकास में मदद करेंगे और यादगार भी होंगे। उसे आप एजुकेशनल खिलौने, साइकिल, बेबी पूल या आर्ट-एंड-क्राफ्ट से जुड़ी चीजें दे सकते हैं जो उन्हें नई-नई चीजें सीखने में मदद करेंगी।
- एक साल की बच्ची के लिए गिफ्ट चुनते समय किस बात का ध्यान रखना चाहिए?इस उम्र की बच्चियों के लिए तोहफे का चयन करते समय सबसे पहले सुरक्षा का ख्याल रखना चाहिए। ऐसी चीजें चुनें जो जिसमें नुकीले किनारें न हों और सुरक्षित मटेरियल से बनी हों। कभी भी एक साल की बच्ची को भारी चीजें या कांच से बने खिलौनों नहीं देने चाहिए।
- एक साल की बच्ची को किस तरह की साइकिल देनी चाहिए?एक साल की बच्ची को मल्टीपर्पस साइकिल देना सबसे अच्छा होगा। ऐसे विकल्प का चयन करें जिसे पैडल और धक्का देकर भी चलाया जा सके। इसी के साथ मुलायम कुशन और सीट बेल्ट का होना भी काफी जरूरी होता है। ऐसी साइकिल अच्छी होगी जिसमें पीछे एक लंबा हैंडल हो, ताकि माता-पिता भी उसे सुरक्षित रूप से कंट्रोल कर सकें।
- किस तरह के खिलौने एक साल की बच्ची के लिए सबसे अच्छा तोहफा होंगे?एक साल की उम्र में बच्ची तेजी से सीखती है और इस उम्र के लिए सबसे अच्छे खिलौने वे होते हैं जो उसकी जिज्ञासा को बढ़ाते हैं, मोटर स्किल को बढ़ावा देते हैं और नई-नई चीजों को समझने में मदद करते हैं। सॉफ्ट ब्लॉक, लकड़ी के पजल, एक्टिविटी क्यूब्स, और म्यूजिकल टॉयज इस उम्र के लिए सबसे अच्छे होते हैं।
- इस उम्र की बच्ची के लिए किस बजट रेंज में अच्छा तोहफा मिलेगा?आपका बजट चाहे जो है एक साल की बच्ची के लिए कई तरह के तोहफे आसानी से मिल जाएंगे। जहां सामान्य खिलौनें आपको आसानी से ₹500-₹800 तक की रेंज में मिलेंगे, वहीं साइकिल और अन्य बड़ी चीजें ₹5000 तक की रेंज में आ जाएंगी।
Loading...
Loading...
You May Also Like