इन 6 अनोखे Anniversary Gifts के साथ हर Couple का दिन बन सकता है खास और प्यार भरा!

Anniversary Gift Ideas के ये 6 विकल्प हर कपल को देने के लिए एक खास पसंद हो सकते हैं। फिर चाहे आपके माता-पिता हो, दोस्त हो या भाई-भाभी; हर किसी को भेंट करने के लिए इन्हें चुना जा सकता है। ये तोहफे न सिर्फ खास रहेंगे बल्कि हमेशा के लिए एक याद बनकर साथ रह सकते हैं।

6 Anniversary Gifts For Couples के आइडिया
6 Anniversary Gifts For Couples के आइडिया

अपने माता-पिता, दोस्तों, भाई-भाभी या किसी भी अन्य कपल को हर कोई शादी की सालगिराह पर एक खास तोहफा देना चाहता है, लेकिन उनका चुनाव करते समय सबसे बड़ी समस्या यही होती है कि एक अलग सा गिफ्ट क्या हो सकता है? अगर आप भी कुछ खास Anniversary Gifts For Couples के आइडिया की तलाश में हैं तो हम 6 ऐसे विकल्प लेकर आए हैं जो काफी काम के हो सकते हैं। कपल कॉफी मग सेट, कैरिकेचर, ऐनिवर्सरी फ्रेम, टेबल लैंप, हैंड कास्टिंग किट और परफ्यूम सेट जैसे तोहफे खास होने के साथ-साथ हमेशा के लिए एक याद बनकर साथ रह सकते हैं। इनमें कुछ तोहफों को तो अलग-अलग तरह की डिजाइन व पसंद के हिसाब से कस्टमाइज भी कराया जा सकता है और ये पति-पत्नी दोनों के लिए ही काफी अच्छे हो सकते हैं। तो आइए अब नजर डालते हैं 6 ऐसे ही गिफ्ट के विकल्पों पर जिन्हें कपल को ऐनिवर्सरी पर आसानी से भेंट किया जा सकता है।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • NYRWANA Coffee Mug, Wedding Present for Couples

    यह दो कॉफी मग का सेट है जो शादी की सालगिराह पर देने के लिए काफी अच्छी पसंद हो सकता है। प्रीमियम क्वालिटी के इन मग्स पर आपको ‘Mr’ और ‘Mrs’ का प्रिंट मिलेगा; जिनके साथ लिड और चम्मच भी दिया गया है। सिरैमिक मटेरियल से बने ये मग्स मार्बल पैटर्न में डिजाइन किए गए हैं, जो देखने में भी काफी आकर्षक लग रहे हैं। इन्हें आसानी से डिशवॉशर में धोया जा सकता है, माइक्रोवेव में इस्तेमाल किया जा सकता है और रेफ्रिजरेटर में भी रखा जा सकता है। वहीं, इसमें लगा बड़े साइज का हैंडल आसान ग्रिप देता है। कॉफी मग का यह सेट काफी आकर्षक पैकेजिंग में भी आता है, जिसे अलग से पैक करने की भी जरूरत नहीं होगी। 380ml की क्षमता वाले ये मग कोस्टर्स के साथ भी आता है, और इन्हें रोजाना इस्तेमाल किया जा सकता है या क्रॉकरी यूनिट में सजाकर भी रखा जा सकता है। 

    01
  • Mold Your Memories hand casting kit, anniversary gift

    अगर आप किसी कपल को एक खास ऐनिवर्सी गिफ्ट देना चाहते हैं तो यह हैंड कास्टिंग किट काफी अनोखी पसंद हो सकती है। इस सेट में आपको बकेट, मोल्डिंग पाउडर, कास्टिंग पाउडर, वुडेन बेस, गोल्डन कलर, पेंट ब्रश, सैंड पेपर, डीमोल्ड सिट्क और मैनुअल मिलेगा। इस किट के साथ कपल अपने हाथ की आकृति घर पर ही खुद से बना सकेंगे और यह उनके लिए एक मजेदार ऐक्टिविटी भी हो सकती है। इसका इस्तेमाल करना भी काफी आसान रहेगा और इस Anniversary Gift को हमेशा के लिए संजोकर रखा जा सकता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए दिए गए मैनुअल पर सारी जानकारी अच्छी तरह से छपी हुई है। यह तोहफा आम विकल्पों की तुलना में काफी खास व अलग हो सकता है। 

    अपनों के लिए खास तोहफों के विकल्प मिलेंगे यहां 

    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • ZOCI VOCI Plastic Novelty Personlize Caricature Gift

    अगर आप शादी की सालगिराह पर कपल को एक पर्सनलाइज गिफ्ट देने के बारे में सोच रहे हैं तो, यह कैरिकेचर काफी अच्छी पसंद हो सकता है। 18L x 10W सेंटीमीटर वाला यह काफी प्यारे आर्ट वर्क के साथ तैयार किया गया है, जिसमें आप फोटो को एक अलग अवतार में बनवा सकेंगे। इसमें नीचे की तरफ कपल का नाम भी प्रिंट किया रहेगा। टेबलटॉप माउंट डिजाइन वाला यह गिफ्ट प्रीमियम क्वालिटी के ऐक्रेलिक मटेरियल से बना है और लंबे समय तक आसानी से खराब नहीं होगा। इसका चमकदार प्रिंट और आकर्षक रंग हर टेबल, शोकेस या डेस्क की शोभा बढ़ा सकता है। इसमें आपको 12 अलग-अलग डिजाइन वाले विकल्प मिल जाएंगे, जिन्हें पसंद के हिसाब से चुना जा सकता है। 

    03
  • ZOCI VOCI Personalized Acrylic LED Lamp

    वॉर्म लाइट, RGB लाइट और वॉर्म लाइट+ब्लूटूथ स्पीकर जैसी डिजाइन के विकल्पों में आने वाला यह एक ऐक्रलिक लैंप है। इस पर्सनलाइज गिफ्ट की खासियत है कि इसपर कपल की तस्वीर प्रिंट कराई जा सकती है। ग्लॉसी फिनिश वाले इस लैंप में लकड़ी का बेस दिया गया है और इसका साइज 5D x 15W x 20H सेंटीमीटर है। Anniversary Gifting के लिए यह एक अलग व अनोखी पसंद हो सकता है, जिसपर कपल का नाम भी प्रिंट रहेगा। इसे बनाने के लिए मजबूत क्वालिटी के ऐक्रलिक मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है, जो आसानी से खराब नहीं होगा। इसे एक नाइट या डेस्क लैंप की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है और यह हमेशा के लिए एक खास याद बनकर साथ रह सकता है। 

    04
  • One Pinch Anniversary Photo Frame

    आयताकार आकार में आने वाला यह एक पर्सनलाइज फोटो फ्रेम है जिसका साइज 30L x 20W सेंटीमीटर है। लकड़ी के मटेरियल से बना यह फ्रेम दीवार पर टांगा जा सकता है, जिसके लिए इसमें हुक लगे हैं। इस फ्रेम में आप कपल की कई सारी तस्वीरें और शादी की डेट प्रिंट करवाकर दे सकते हैं। इसपर उनका नाम भी प्रिंट करवाया जा सकता है, और यह उनके साथ हमेशा के लिए एक प्यारी याद बनकर रह सकता है। इस फ्रेम में आपको करीब 32 अलग-अलग डिजाइन वाले विकल्प मिल जाएंगे, जिन्हें पसंद के हिसाब से चुना जा सकता है। यह ऐनिवर्सी फ्रेम माता-पिता, दोस्तों या किसी भी कपल को आसानी से दिया जा सकता है।

    गिफ्ट, फैशन, ब्यूटी, डेकोर और उपकरणों समेत कई अन्य प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी योर पिक्स पर 

    05
  • Engage Perfume Gift Set for Men and Women

    परफ्यूम को हमेशा से ही एक उपयोगी और रोमांटिक गिफ्ट माना गया है और इस सेट में आपको महिलाओं व पुरुषों दोनों के लिए अलग-अलग वैरायटी वाली फ्रेग्रेंस मिल जाएंगी। 4 पीस के सेट में आने वाला यह परफ्यूम सेट एक बहुत अच्छा Anniversary Gift Idea हो सकता है। इसमें आपको सिट्रस, फ्लोरल, फ्रेश और वुड जैसी खुशबुओं का कॉम्बिनेशन देखने मिल जाएगा। आकर्षक पैकेजिंग वाले इस परफ्यूम सेट को अलग-अलग से गिफ्ट रैप करने की जरूरत नहीं होगी। यह किफायती कीमत पर लग्जरी फील दे सकता है। ये सभी परफ्यूम काफी लॉन्ग-लास्टिंग भी रहेंगे। 

    06

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • ऐनिवर्सरी पर कपल्स को किस तरह के गिफ्ट देने चाहिए?
    शादी की सालगिराह पर आप कपल्स को पर्सनाइज गिफ्ट, कॉफी मग्स, परफ्यूम सेट और फोटो फ्रेम्स जैसी चीजें दे सकते हैं। ऐसे तोहफे देने चाहिए जो उनके साथ एक याद बनकर हमेशा साथ रहें और जिन्हें देखकर वे आपको याद करें।
  • किस तरह के गिफ्ट ऐनिवर्सी पर कपल्स को नहीं देने चाहिए?
    एनिवर्सरी पर कपल्स को नुकीली चीजें, रुमाल या जूते देने से बचना चाहिए, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि ये नकारात्मक ऊर्जा ला सकते हैं। साथ ही, ऐसे तोहफे न दें जो किसी एक की पसंद के हों; उपहार हमेशा दोनों की खुशी वाला होना चाहिए।
  • कपल्स के लिए एक अच्छा ऐनिवर्सरी गिफ्ट किस बजट रेंज में मिल सकता है?
    एक अच्छा एनिवर्सरी गिफ्ट ₹1,000 से ₹5,000 की रेंज में आसानी से मिल सकता है। इस बजट में कस्टमाइज्ड फोटो फ्रेम, कॉम्बो हैंपर्स या शॉपिंग वाउचर जैसे बेहतरीन विकल्प आते हैं। अगर आप थोड़ा लग्जरी जाना चाहें, तो ₹10,000+ में स्मार्ट वॉच या कोई स्मार्ट एप्लाइंस चुन सकते हैं। याद रखें, कीमत से ज्यादा भावना मायने रखती है।

Loading...

Loading...