किसी भी चीज के आगे जब ब्रांड का नाम जुड़ जाता है, तो उसकी वैल्यू अपने आप ही बढ़ जाती है। ऐसे में अगर आप भी अपने फैशन स्टेटमेंट को बढ़ाने के लिए अपनी एक्सेसरीज में एक ब्रांडेड हैंडबैग शामिल कर सकती हैं। ये ना सिर्फ आपको फैशनेबल और स्टाइलिश दिखाएगा, बल्कि आपके लुक को भी कॉम्पलीमेंट करेगा। ब्रांडेड हैंडबेग डिजाइन और क्वालिटी लगभग दोनों में ही अच्छे होते हैं, जो किसी भी महिला के फैशन लेवल को बढ़ा सकते हैं। कुछ प्रमुख हैंडबैग ब्रांड्स की बात करें, तो इनमें Accessorize London, Hidesign, Miraggio, Lavie और ZOUK को शामिल किया जा सकता है। इन ब्रांड्स के हैंडबैग मजबूत क्वालिटी वाले मटेरियल से बने होते हैं और साथ ही इनमें डिजाइन व रंग की भी तमाम वैराएटी उपलब्ध होती हैं। ऐसे में आप अपने स्टाइल, अवसर, बजट और पसंद के मुताबिक इन ब्रांड में से किसी के भी हैंडबैग को अपने स्टाइल स्ट्रीट का हिस्सा बना सकती हैं। ब्रांडेड हैंडबैग को आप पार्टी, ऑफिस, डेट, आउटिंग और ट्रेवल के वक्त भी कैरी कर सकती हैं।
ब्रांडेड हैंडबैग्स के साथ आप भी बिखेरें अपनी स्टाइल का जलवा!
ब्रांडेड हैंडबैग्स के साथ लोगों के बीच बढ सकता है आपका स्टाइल और स्टेटस, यहां देखिए इनके कुछ आकर्षक विकल्प जो आपके फैशन में लगा सकते हैं चार-चांद।

Loading...
Top Five Products
Loading...
Accessorize London Women's Chloe Cream Handheld Bag
Loading...
Accessorize London का यह स्टाइलिश, ट्रेंडी और लेटेस्ट हैंडबैग आपके स्टाइल को बेहतरीन बना सकता है। क्लो क्रीम रंग में आने वाले इस हैंडबैग में टॉप हैंडल मिलता है, जिसकी वजह से इसे आसानी से हाथ में पकड़ा जा सकता है। इसमें अलग हो जाने वाला स्ट्रैप भी दिया गया है, जिसके जरिए बैग को आप कंधे पर भी टांग सकती हैं। यह हैंडबैग स्टाइलिश घुमावदार सिल्हूट के साथ आता है, जो आपको फैशनेबल दिखा सकता है। यह हैंडबैग मजबूत नकली लेदर से बनाया गया है, जिसके ऊपर आकर्षक नकली एनिमल बनावट भी मिलती है। यह एक बड़ा हैंडबैग है, जिसमें सामान को व्यवस्थित रखने के लिए 2 जेब दी गई हैं। इस हैंडबैग में ज़िपर क्लोजर भी दिया गया है, जिसकी वजह से आपका सामान सुरक्षित रह सकता है।
01Loading...
Loading...
Hidesign Women Leather Satchel
Loading...
यह Hidesign ब्रांड का हैंडबैग है, जिसे टिकाऊ चमड़े से बनाया गया है। इस हैंडबैग का एमेरल्ड रंग इसे देखने में आकर्षक बनाता है। वहीं, इसमें आपको एक और M ब्लू रंग भी मिल सकता है। यह हैंडबैग सैशल स्टाइल में आता है, जो कि आजकल काफी चलन में हैं। इसका ज़िपर क्लोजर बैग के अंदर रखे सामान को बाहर निकलने से सुरक्षित रखता है। इस हैंडबैग में कुल 4 जेब मिलती हैं, जिनमें आप सामान को अलग-अलग करके रख सकती हैं। इसके अलावा यह हैंडबैग हाथ में पकड़ने वाला आरामदायक हैंडल और कंधे पर टांगने के लिए लंबे स्ट्रैप के साथ आता है।
02Loading...
Loading...
Miraggio Women Blair Top Handle Casual Handbag
Loading...
इस Miraggio हैंडबैग का वेस्टर्न स्टाइल आपके आधुनिक लुक को और भी बेहतर बना सकता है। इसमें सुरक्षित ज़िपर क्लोजर दिया गया है, जो सामान को बाहर निकलकर गिरने से बचाता है। यह हैंडबैग नकली चमड़े से बनाया गया है, जो मजबूत और टिकाऊ होने के साथ ही असली चमड़े जैसा ही लगता है। इसका सफेद रंग आपको एक एलिगेंट लुक देगा, वहीं इसमें काला, आइवरी और टैन रंग भी उपलब्ध है। इस हैंडबैग में 2 पॉकेट मिलती हैं, जिनमें आप अपना छोटा-मोटा सामान आराम से रख सकती हैं। इसके अलावा यह बैग डबल हैंडल और एक लंबे स्ट्रैप के साथ आता है, जिस वजह से इसे हाथ में पकड़ने के अलावा कंधे पर भी टांगा जा सकता है।
03Loading...
Loading...
Lavie Women's Mono Ushawu Medium Satchel Handbag
Loading...
Lavie ने अपने इस आकर्षक हैंडबैग को नकली चमड़े से बनाया है, जो मजबूती और बनावट दोनों में अच्छा है। यह हैंडबैग मीडियम साइज में आता है और इसका स्टाइल भी बेहद क्लासी है। इस हैंडबैग में आपको भूरे के साथ ही बेज, कॉफी, सफेद और गुलाबी रंग का विकल्प भी मिल सकता है। इसमें 4 अलग-अलग जेब दी गई हैं, ताकी सामान को व्यवस्थित तरीके से रखा जा सके। यह हैंडबैग एक अलग होने वाले स्ट्रैप के साथ आता है, जिसे आप बैग को कंधे पर टांगने के लिए जोड़ सकती हैं और जरूरत ना होने पर अलग निकाल सकती हैं। इसका हैंडल भी मजबूत और आरामदायक रहने वाला है। इस हैंडबैग में ज़िपर क्लोजर के साथ पॉलिस्टर कपड़े का अस्तर भी दिया गया है।
04Loading...
Loading...
ZOUK Flomotif Floral Printed Jute Black Women's Satchel Bag
Loading...
इस ZOUK हैंडबैग को आप अलग-अलग अवसरों पर इस्तेमाल कर सकती हैं। यह हैंडबैग प्राकृतिक जूट से बना है, जो पर्यावरण के अनुकूल है और दिखने में भी आकर्षक लगता है। इसका वेस्टर्न स्टाइल आपके फैशनेबल लुक के लिए अच्छा हो सकता है। वहीं, यह हैंडबैग सुरक्षित ज़िपर क्लोजर के साथ आता है। इसमें कुल 3 जेब दी गई हैं और साथ ही यह आरामदायक हैंडल के साथ आता है। इसके अलावा आपको बैग में एक अलग होने वाला स्ट्रैप भी मिलता है, जिसकी मदद से आप इसे कंधे पर भी टांग सकती हैं। इस हैंडबैग में आपको कई रंग और प्रिंट के विकल्प मिल जाएंगें।
05Loading...
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Loading...
Loading...
Faq's
- किस ब्रांड के हैंडबैग्स अच्छी क्वालिटी के होते हैं?+किसी भी हैंडबैग की क्वालिटी ब्रांड के साथ ही उसकी कीमत पर भी निर्भर करती है। मगर आप Accessorize London, Hidesign, Miraggio, Lavie और ZOUK जैसे ब्रांड के हैंडबैग देख सकती हैं।
- ऑफिस लेकर जाने के लिए किस तरह का ब्रांडेड हैंडबैग सही होता है?+अगर आप ऑफिस लेकर जाने के लिए एक अच्छे से स्टाइलिश हैंडबैग की तलाश कर रही हैं तो टोट स्टाइल वालेविकल्प काफी अच्छे हो सकते हैं। इनमें आपको लैपटॉप समेत अन्य चीजे रखने के लिए भरपूर जगह मिल जाएगी, साथ ही ये काफी मजबूत और आकर्षक भी होते हैं।
- पार्टी के लिए किस तरह का ब्रांडेड हैंडबैग लेना चाहिए?+पार्टी में लेकर जाने के लिए शोल्डर, स्लिंग, क्रॉसबॉडी या हैंड हेल्ड स्टाइल वाले ब्रांडेड हैंडबैग्स काफी अच्छे माने जाते हैं। इनमें आपको भले ही लिमिटेड जगह मिले, लेकिन जरूरत का काफी सामान आसानी से आ जाता है। ये बैग दिखने में स्टाइलिश और टांगने में आरामदायक होते हैं।