फैशन की दुनिया में कुछ आउट्फिट ऐसे होते हैं जो कभी भी चलन के बाहर नहीं जाते हैं, उन्हीं में से एक है कुर्ती। यह न केवल हर उम्र की महिलाओं के लिए सही हो सकती है, बल्कि इसकी डिज़ाइन, आरामदायक फैब्रिक और बहुपयोगिता के कारण यह आज की सबसे पसंदीदा कपड़ों में शामिल हो चुकी है। आज बाजार में कुर्तियों की इतनी वैरायटी मौजूद है कि हर महिला अपनी पर्सनैलिटी और पसंद के अनुसार कोई न कोई डिज़ाइन चुन सकती है, जैसे; शाही लुक देने वाली चिकनकारी कुर्तियां, फ्लेयर्ड अनारकली, मॉडर्न हाई-लो स्टाइल या क्लासिक स्ट्रेट कट कुर्तियां आदि। रंगों, कढ़ाई और फैब्रिक की भी इतने सारे विकल्प उपलब्ध है कि हर मौसम और हर कार्यक्रम के लिए आपको बढ़िया कुर्ती मिल सकती है। कुर्ती ना सिर्फ पहनने में आरामदायक होती है, बल्कि इसकी खूबसूरती महिलाओं के आत्मविश्वास को भी बढ़ाती है। यही कारण है कि फैशन में कुर्ती का चलन हर सीजन में छाया रहता है और महिलाओं के मन को भी भाता है। आप यहां पर अपने लिए कुछ बढ़िया कुर्ती डिजाइन के विकल्प देख सकती हैं-
आपको कपड़ों, जूते-चप्पल और फैशन से जुड़ी अन्य चीजों की जानकारी स्टाइल स्ट्रीट पर मिल सकती है।