त्योहार हो या पार्टी लिबास कुर्ता सेट्स देंगे खूबसूरत लुक, यूनिक डिजाइन बनाती हैं इन्हें खास

जाने- माने ब्रांड Libas के यूनिक डिजाइन और एलीगेंट लुक वाले कुर्ता सेट्स आपके पार्टी और फेस्टिवल स्टाइल को कर सकते हैं इनहेंस, इनका लाइट फैब्रिक आपको रखेगा कंफर्टेबल।

Libas Kurta Sets For Women

कुर्ता सेट महिलाओं के लिए एक ऐसा आउटफिट है, जो आरामदायक होने के साथ ही पहनने पर एक खूबसूरत ट्रेडिशनल लुक देता है। कुर्ता सेट्स को डेली वियर से लेकर फेस्टिवल, पार्टी, वेडिंग या फिर किसी भी ट्रेडिशनल ओकेजन पर पहना जा सकता है। ऐसे में अगर आपको भी सूट सेट्स पहनना पसंद है, तो libas कुर्ता सेट में आपको एक से बढ़कर एक डिजाइन मिलते हैं। इनमें आपको मिनिमल से लेकर हैवी एंब्राइडरी वर्क तक के कुर्ता सेट्स मिलते हैं, जिन्हें आप डेली वियर और पार्टी लुक के लिए भी पहन सकती हैं।

यहां पर लिबास ब्रांड के यूनिक kurta set डिजाइन एक्सप्लोर कर सकती हैं। हांलाकि ओकेजन के हिसाब से एक परफेक्ट कुर्ता स्टाइल सेलेक्ट करना कई बार मुश्किल साबित होता है। इसलिए लिबास के कुर्ता डिजाइन देखने से पहले आप यहां पर ओकेजन के हिसाब से कब, कौन- सा कुर्ता पहनना चाहिए, इस बात की जानकारी देख सकती हैं ताकि आप हर ओकेजन पर खुद को खूबसूरत ढ़ंग से स्टाइल कर सकें।

कुर्ता सेट के लिए कितने स्टाइल मार्केट में हैं मौजूद?

अनारकली कुर्ता सेट- अनारकली स्टाइल वाले कुर्ता सेट हैवी और लाइट दोनों तरह के डिजाइन में आते हैं। इस तरह के कुर्ता सेट में लंबे घेरदार कुर्ते के साथ दुपट्टा और बॉटम के लिए पैंट या फिर प्लाजो मिलता है। लाइट अनारकली कुर्ता सेट को डेली वियर के तौर पर भी पहन सकती हैं। वहीं हैवी वर्क और डिजाइन वाले अनारकली कुर्ता सेट वेडिंग, ट्रेडिशनल पार्टी और फेस्टिवल में भी पहने जा सकते हैं।
स्ट्रेट या ए- लाइन कुर्ता सेट- स्ट्रेट स्टाइल वाले kurta set में स्ट्रेट फिटिंग के साथ आने वाला कुर्ता, बॉटम पैंट और दुपट्टा मिलता है। इसका कुर्ता लगभग घुटनों तक आने वाली लंबाई में मिलता है। स्ट्रेट स्टाइल वाले कुर्ता सेट डेली वियर, ऑफिस या फिर कॉलेज वियर के लिए अच्छे रहते हैं।
नायरा कट कुर्ता सेट- नायरा कट कुर्ता सेट आजकल काफी ट्रेंड में हैं। इनमें स्ट्रेट कुर्ते की तरह ही घुटनों तक आने वाला कुर्ता, पैंट और दुपट्टा मिलता है। मगर इसमें मिलने वाले कुर्ता का साइड कट कमर की बजाय थोड़ा ऊपर से होता है, जो कि स्टाइलिश लुक देता है। नायरा कट कुर्ता सेट्स को आप दिन के किसी फंक्शन और पार्टी जैसे कि हल्दी, मेंहदी या फिर पूजा में पहन सकती हैं।
आलिया कट कुर्ता सेट- आलिया कट कुर्ता सेट्स वी- नेक स्टाइल में आते हैं और इनके साइड कट भी नायरा कट की तरह कमर के ऊपर से होते हैं। इस स्टाइल के कुर्ता सेट में भी हैवी और लाइट दोनों तरह के डिजाइन मिल जाते हैं। ऐसे में इन्हें आप पार्टी, फंक्शन से लेकर किसी भी ट्रेडिशनल ओकेजन पर पहन सकती हैं।

लिबास कुर्ता सेट्स क्यों हैं खास?

लिबास कुर्ता सेट्स के मामले में एक जाना- मान ब्रांड है, जिसका कलेक्शन ऑनलाइन साइट से लेकर ऑफलाइन स्टोर में भी मिल जाता है। लिबास ब्रांड अपने फैब्रिक मटेरियल और यूनिक डिजाइन के लिए जाना जाता है। इस ब्रांड के कुर्ता सेट्स अक्सर लाइटवेट और कंफर्टेबल रहने वाले फैब्रिक के साथ आते हैं, जिससे इन्हें पहनना आपके लिए काफी आरामदायक रहता है। वहीं libas ब्रांड अलग- अलग स्टाइल वाले कुर्ता सेट्स का कलेक्शन भी पेश करता है, जिस कारण से आपको एक ही ब्रांड्स में काफी वैरिऐशन मिल जाता है।

Loading...

  • Loading...

    Libas Women's Silk Blend Kurta Sets

    Loading...

    लिबास का यह कुर्ता सेट क्लासी बेज कलर में आता है, जो कि दिन हो या रात दोनों समय पहनने पर अच्छा लगता है। इस सेट में स्ट्रेट स्टाइल कुर्ता के साथ ही स्ट्रेट पैंट और दुपट्टा भी मिलता है। इसके वी नेक स्टाइल वाले कुर्ते पर गोल्डन कलर से खूबसूरत एंब्राइडरी और लेस वर्क किया गया है, जो इस कुर्ता सेट को देखने में खूबसूरत बनाता है। यह कुर्ता सेट सिल्क ब्लेंड मटेरियल से बना हुआ है, जो कि आरामदायक और स्किन फ्रेंडली भी रहता है। इस सेट में मिलने वाला दुपट्टा और पैंट भी एंब्राइडरी वर्क वाले बॉर्डर के साथ आता है। इसका रेगुलर फिट इस कुर्ता सेट को हर बॉडी टाइप के लिए सूटेबल बनाता है।

    मटेरियल और केयर

    • सिल्क ब्लेंड
    • सिर्फ हैंड वॉश
    • साइज- S से 2XL
    • क्लोजर- पुल ऑन

    स्टाइलिंग टिप- इस कुर्ता सेट के साथ आप हैवी झुमका या फिर गले में चोकर और छोटे ईयररिंग्स कैरी कर सकती हैं।

    01

    Loading...

  • Loading...

    Libas Women's Silk Blend Kurta Sets

    Loading...

    यह लिबास कुर्ता सेट सिल्क ब्लेंड मटेरियल से बना हुआ है, जो कि पहनने पर आरामदायक और देखने पर अट्रैक्टिव लगता है। इस सेट में मिलने वाला कुर्ता लंबी आस्तीन और काफ लेंथ के साथ आता है। इसके कुर्ते में गोल आकार का गला और उस पर एंब्राइडरी वर्क मिलता है। वहीं इसमें एंब्राइडरी बॉर्डर और टेलर्ड फिट के साथ आने वाली स्ट्रेट पैंट मिलती है। यह कुर्ता सेट आपको हैवी एंब्राइडरी वर्क वाले दुपट्टे के साथ मिलता है। इस कुर्ते का मरून रंग और एंब्राइडरी वर्क इसे फेस्टिवल और शादी जैसे ओकेजन पर पहनने के लिए परफेक्ट बनाता है।

    मेटरियल और केयर

    • सिल्क ब्लेंड
    • सिर्फ हैंड वॉश
    • साइज- XS से 2XL
    • क्लोजर- पुल ऑन

    स्टाइलिंग टिप- शादी जैसे ओकेजन पर पहनने के लिए इस कुर्ता सेट के साथ आप गोल्डन ज्वैलरी पहनने के साथ ही बन हेयरस्टाइल बना सकती हैं।

    02

    Loading...

  • Loading...

    Libas Women's Cotton Kurta Sets

    Loading...

    इस लिबास कुर्ता सेट में स्ट्रेट स्टाइल वाले कुर्ते के साथ ही प्लाजो और दुपट्टा मिलता है, जो कि पहनने पर बढ़िया ट्रेडिशनल लुक देगा। इसमें मिलने वाला कुर्ता, दुपट्टा और प्लाजो तीनों ऑफ व्हाइट कलर में आते हैं। यह कुर्ता सेट कॉटन मटेरियल से बना हुआ है, जिससे आप इसे गर्मियों में आराम से कैरी कर सकती हैं। इसका काफ लेंथ वाला कुर्ता तीन चौथाई लंबाई वाली बाजू और राउंड नेक स्टाइल के साथ आता है। सेट में मिलने वाले कुर्ते और प्लाजो पर एंब्राइडरी वर्क भी दिया गया है। वहीं इसका दुपट्टा आपको फुल लेंथ और छोटे मिरर वर्क के साथ मिलता है।

    मटेरियल और केयर

    • कॉटन
    • मशीन और हैंड वॉश
    • साइज- XS से 2XL
    • क्लोजर- पुल ऑन

    स्टाइलिंग टिप- ऑफ व्हाइट कलर वाले इस कुर्ता सेट के साथ आप पर्ल या फिर ऑक्सीडाइज ज्वैलरी कैरी कर सकती हैं।

    03

    Loading...

  • Loading...

    Libas Women's Silk Blend Kurta Sets

    Loading...

    लिबास के इस कुर्ता सेट में खूबसूरत फ्लोरल एंब्राइडरी वर्क मिलता है, जो इसे पार्टी और फंक्शन में पहनने के लिए बढ़िया बनाता है। इसमें मिलने वाला कुर्ता एंब्राइडर्ड बॉर्डर और वी- नेक स्टाइल के साथ आता है। वहीं आपको कुर्ते में तीन चौथाई लंबाई की आस्तीन और स्ट्रेट स्टाइल मिलती है। इस कुर्ता सेट में बॉर्डर वर्क और टेलर्ड फिट के साथ आने वाली स्ट्रेट पैंट भी मिलता है। इसका दुपट्टा लेस बॉर्डर और मोतिफ वर्क के साथ आता है। यह कुर्ता सेट सिल्क ब्लेंड मटेरियल से बना हुआ है। इस सेट का रंग गहरा हरा है, जिसे दिन और रात दोनों समय में पहन सकती हैं।

    मटेरियल और केयर

    • सिल्क ब्लेंड
    • सिर्फ हैंड वॉश
    • साइज- XS से 2XL
    • लेंथ- काफ लेंथ

    स्टाइलिंग टिप- इस कुर्ता सेट के साथ आप गोल्डन कलर का मिनिमल नेकलेस और झुमके कैरी करके स्टाइलिश लुक पा सकती हैं।

    04

    Loading...

  • Loading...

    Libas Women's Chanderi Silk Kurta Set

    Loading...

    यह लिबास वुमेन कुर्ता सेट मरून रंग में आता है और साथ ही इसमें आपको हरे रंग का शेड भी मिल जाता है। इस सेट में ए- लाइन स्टाइल के कुर्ते के साथ ही स्ट्रेट प्लाजो और सिफॉन दुपट्टा मिलता है। इसका कुर्ता फुल स्लीव और राउंड नेक स्टाइल के साथ आता है, जिसमें नेक पर हैवी एंब्राइडरी वर्क भी दिया गया है। वॉवेन डिजाइन के साथ आने वाला कुर्ता आपको काफ लेंथ में मिलता है। इसके प्लाजो पर भी हैवी एंब्राइडरी का बॉर्डर वर्क मिलता है। वहीं इसके दुपट्टे पर आपको सिल्वर कलर का लेस वर्क भी मिलता है। यह कुर्ता सेट चंदेरी सिल्क मटेरियल से बना हुआ है।

    मटेरियल और केयर

    • सिल्क
    • सिर्फ हैंड वॉश
    • साइज- XS से 2XL
    • क्लोजर- पुल ऑन

    स्टाइलिंग टिप- इस मरून रंग के कुर्ता सेट के साथ सिल्वर कलर की या फिर स्टोन ज्वैलरी कैरी कर सकती हैं।

    05

    Loading...

  

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • क्या लिबास एक मंहगा ब्रांड है?
    +
    जी नहीं! लिबास एक ऐसा ब्रांड है, जो आपको कम कीमत से लेकर ज्यादा कीमत तक के सूट ऑप्शन देता है। इस ब्रांड में आप 1,000 से भी कम कीमत के सूट सेट्स पा सकती हैं। वहीं डिजाइन, फैब्रिक और टाइप के हिसाब से इनकी कीमत कम और ज्यादा हो सकती है।
  • लिबास कुर्ता सेट में क्या- क्या टाइप मौजूद हैं?
    +
    लिबास ब्रांड में आपको स्ट्रेट स्टाइल के कुर्ता सेट से लेकर अनारकली, ए- लाइन, आलिया कट, नायरा कट जैसे डिफरेंट टाइप के कुर्ता सेट्स मिलते हैं। वहीं लिबास में आपको कुर्ती- पैंट, कुर्ती प्लाजो और सिर्फ कुर्ती के ऑप्शन भी मिल जाते हैं।
  • क्या लिबास कुर्ता सेट्स आरामदायक रहते हैं?
    +
    एक तरह से हां, क्योंकि लिबास ब्रांड हाई क्वालिटी के फैब्रिक मटेरियल के साथ सूट सेट्स तैयार करता है। इसमें आपको कॉटन, सिल्क, सिल्क ब्लेंड, कॉटन मिक्स जैसे कई अलग- अलग फैब्रिक टाइप से बने सूट सेट्स मिल जाते हैं।
  • लिबास सूट सेट्स कहां से लिए जा सकते हैं?
    +
    लिबास सूट सेट्स आपको ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स से लेकर ऑफलाइन स्टोर पर भी मिलते हैं। ऐसे में आप इन्हें किसी भी जगह से ले सकती हैं, जहां आपको इनके मल्टीपल कलर, डिजाइन और साइज ऑप्शन मिलते हैं।