छत्रपति शिवाजी महाराज को कौन नहीं जानता, उनकी वीरता की गाथाएं पूरे भारत में प्रसिद्ध हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म 19 फरवरी 1627 को, मराठा परिवार में हुआ था। बचपन से ही शिवाजी महाराज बड़े ही वीर और बहादुर थे। उन्होंने अपने जीवन में कभी भी मुगलों को मराठा साम्राज्य की ज़मीन पर कब्ज़ा नहीं करने दिया। उन्होंने 17वीं शताबदी में Maratha साम्राज्य की नींव रखी थी और वे अपनी न्यायप्रिय स्वभाव के लिए पूरे भारत में मशहूर थे। उन्होंने छापामार युद्ध नीति को अपनाकर अपने शत्रुओं को कभी भी मराठा जमीन पर कदम नहीं रखने दिया और सदैव अपने साम्राज्य, अपने स्वाभिमान और अपनी प्रजा की रक्षा की।
शिवाजी महाराज के पराक्रम और वीरता की अनगिनत कहानियां हैं, और इनमें से बहुत सी अद्वितीय कहानियों को किताबों में लिखा गया है। इतिहासकारों और लेखकों ने उनके जीवन से जुड़ी कई कहानियों को किताबों के पन्नों के जरिए लोगों तक पहुँचाया है। आइए जानते हैं छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में लिखी कुछ किताबों के बारे में।