हिंदु धर्म के त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है, जन्माष्टमी के बाद तीज, फिर नवरात्र और करवा चौथ से लेकर दिवाली तक, पर्वों का ये सिलसिला चलता ही रहेगा। हर्ष, उल्लास और खुशियां लेकर आने वाले ये त्योहार महिलाओं के लिए सजने-संवरने का भी अवसर लेकर आते हैं। ऐसे में आपने त्योहारों के अनुसार अगर कपड़े ले लिए हैं, लेकिन चाहती हैं कि ज्वेलरी बार-बार चेंज न करनी पड़ें तो आपको 2026 में ट्रेंड कर रहे Temple Jewellery के ऑप्शन देख सकती हैं। ये गोल्ड प्लेटेड होते हैं जो ना केवल देखने में आकर्षक लगते हैं, साथ ही इनकी चमक लंबे समय तक बरकरार रहती है। इनको आप साड़ी, सूट से लेकर लहंगे के साथ अलग-अलग मौकों पर पहन सकती हैं जो आपको भीड़ में सबसे अलग भी दिखाएंगे।
स्टाइल स्ट्रीट पर क्लिक करके अन्य लेख पढ़ सकते हैं।
इस तरह के लेख के लिए योरपिक्स पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:
Faqs:
1. टेम्पल ज्वेलरी क्या होती है?
टेम्पल ज्वेलरी भारतीय पारंपरिक आभूषण हैं जो देवी-देवताओं की मूर्तियों और मंदिरों की वास्तुकला से प्रेरित होते हैं। इनमें अक्सर लक्ष्मी, गणेश, मोर या कमल जैसे डिज़ाइन होते हैं।
2. टेम्पल ज्वेलरी को किस अवसर पर पहनना चाहिए?
इसे विशेष रूप से शादियों, धार्मिक समारोहों, त्योहारों और पारंपरिक आयोजनों जैसे अवसरों पर पहना जाता है, क्योंकि यह एक भव्य और पारंपरिक लुक प्रदान करती है।
3. टेम्पल ज्वेलरी को कैसे स्टाइल करें ताकि वह आधुनिक भी दिखे?
आप इसे साड़ी या लहंगे के साथ पहन सकती हैं, या एक स्टेटमेंट पीस के रूप में इसे एक प्लेन आउटफिट के साथ पेयर करके मॉडर्न टच दे सकती हैं।
4. टेम्पल ज्वेलरी की देखभाल कैसे करें?
इसे नमी और परफ्यूम से दूर रखें। उपयोग के बाद एक मुलायम कपड़े से पोंछकर एयर-टाइट बॉक्स में स्टोर करें ताकि चमक बनी रहे।