Sawan 2026 की शुरुआत गुरुवार यानी 30 जुलाई से हो रही है। यह महीना हरियाली, खुशियों और पारंपरिक पहनावे का प्रतीक माना जाता है। इस खास मौके पर हरी साड़ी पहनने का अपना अलग ही आकर्षण होता है। लेकिन साड़ी को सिंपल तरीके से पहनना आपके लुक को अधूरा दिखा सकता है। अगर आप चाहती हैं कि आपका लुक और भी खूबसूरत और स्टाइलिश लगे, तो हरी साड़ी के साथ सही एक्सेसरीज का चुनाव करना बेहद जरूरी है। यहां आपको हरी बिंदी से लेकर चूड़ी, पायल, इयरिंगस, कमरबंद और गजरा जैसे 6 चीजों के विकल्प दिए गए हैं जिन्हें आप साड़ी के साथ पहनने के लिए चुन सकती हैं। ये आपके पारंपरिक अंदाज को निखारने और आपको आकर्षक दिखाने में मदद कर सकते हैं।
योरपिक्स पर पढ़ें इस प्रकार के अन्य लेख।
स्टाइल स्ट्रीट की कैटेगरी पर पढ़ें इस प्रकार के अन्य लेख।
Faq's
2026 में सावन का महीना कब से शुरू हो रहा है?
साल 2026 में सावन का पावन महीना 30 जुलाई यानी गुरुवार से शुरू हो रहा है जो 28 अगस्त 2026 तक चलने वाला है। इस महीना को श्रावण भी कहा जाता है और इसमें हरे चीजों को पहनने का खास महत्व होता है।
सावन में हरी साड़ी पहनने का क्या महत्व होता है?
सावन में हरी साड़ी पहनना हरियाली, सुख-समृद्धि और शुभता का प्रतीक माना जाता है। यह महीना भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा के लिए विशेष महत्व रखता है। इस महीना में हरे को पहनना काफी शुभ माना जाता है।
हरी साड़ी के साथ कौन-सी ज्वेलरी अच्छी लगती है?
हरी साड़ी के साथ गोल्ड, कुंदन, पर्ल या ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी बेहद खूबसूरत लगती है। यह आपके लुक को पारंपरिक और आकर्षक बनाने का काम करती है।
हरी साड़ी के साथ किस रंग की चूड़ियां पहननी चाहिए?
हरी, सुनहरी या हरे और गोल्डन रंग के कॉम्बिनेशन वाली चूड़ियां हरी साड़ी के साथ सबसे ज्यादा पसंद की जाती हैं। यह साड़ी के साथ खिलती भी है और आपके लुक को आकर्षक बना सकती है।
हरी साड़ी के साथ किस तरह का फुटवियर अच्छा लगता है?
बात करें फुटवियर की तो, एथनिक जुत्ती, ब्लॉक हील्स या गोल्डन सैंडल हरी साड़ी के साथ बेहतरीन विकल्प माने जाते हैं।