4 मार्च को पूरे देशभर में होली का त्योहार काफी हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाएगा। वैसे तो ये पर्व पूरे देश में काफी अच्छे से मनाया जाता है, लेकिन उत्तर प्रदेश में इसको लेकर एक खास ही उत्साह रहता है। ऐसे में इस साल होली खेलने के लिए अगर आपने भी तैयारी कर ली है, लेकिन अभी तक एक नया आउटफिट नहीं लिया है, तो परेशान न हो क्योंकि हम लेकर आए हैं लखनऊ की जान और शान माने जाने वाली Chikankari Kurti के 5 खास डिजाइन। इनका हल्का फैब्रिक इन्हें पहनने में आरामदायक बनाता है। साथ ही ये लॉग लेंथ में मिल रही हैं, जिसके तहत इन्हें जींस, प्लाजो, सलवार आदि के साथ भी पेयर किया जा सकता है। होली खेलने के बाद शाम को जब आप तैयार हो तो इन कुर्ती को कैरी करके भीड़ में सबसे अलग दिख सकती हैं और अपने लुक को एक खास अंदाज दे सकती हैं।
इस प्रकार के और लेख पढ़ने के लिए स्टाइल स्ट्रीट पर जा सकती हैं।
